युवाओं ने अकबर-बाबर रोड पर कालिख पोती, नाम बदलने की उठी मांग
दिल्ली में सरकार बदलने के साथ ही इलाके के नाम को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को विधायकों ने कुछ इलाकों के नाम बदलने की सिफारिश की, नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान ने शून्य काल में अपने विधानसभा का नाम बदलने की सिफारिश की गई. अब वक्त आ गया ही जब हम अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें. राजा नागरसिंह को सही मायने में तभी श्रद्धांजलि दी जा सकती है जब उनके नाम से क्षेत्र का नाम हो.
नजफगढ़ नाहरगढ़ क्यों!
नीलम पहलवान ने बताया कि मुगलकालीन समय में नजफ खान को इस इलाके का सूबेदार बना दिया गया. उसके बाद से ही इलाके का नाम नजफगढ़ बन गया. उन्होंने कहा कि 1857 की लड़ाई में जाटों ने अभूतपूर्व योगदान दिया. राजा नागरसिंह जी ने 1857 के विद्रोह में ना केवल अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि ब्रिटानिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी कोशिश किया. यही वजह है कि हम यह मांग करते हैं कि मेरे विधानसभा का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए.
मोहम्मदपुर बने माधोपुरम
दिल्ली के आरके पुरम के विधायक ने मांग किया की उनके इलाके में जो मोहम्मदपुर है, उसका नाम बदलकर माधोपुरम किया जाए. उन्होंने कहा कि चुनाव ही नहीं बल्कि काफी लंबे समय से वहां की जनता ने इस मांग को रखा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने पहले से ही इस इलाके का नाम बदलने की अनुशंसा कर चुकी है।.
मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह तय है कि आने वाले दिनों में मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह चुनावी वादा था और हम यह जनता को दिया गया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि मुस्तफाबाद में मुस्तफा करके एक एरिया है वह एरिया मुस्तफा ही रहेगा, लेकिन पूरी विधानसभा चुनाव का नाम बदलकर शिव विहार किया जाएगा.
पहले भी उठाई थी आवाज
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा की नाम बदलने को लेकर नीलम पहलवान ने पहले भी उनसे बात की थी. यह उनके पुराने लोकसभा इलाके का क्षेत्र है जिसको जिसके नाम को बदलने को लेकर उन्होंने उनसे बात की थी. उन्होंने कहा कि उसे वक्त भी नाम बदलने को लेकर वह राजी थे और आज भी नीलम पहलवान के डिमांड का वह समर्थन करते हैं.
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर