घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
रीवा|अक्सर लोगों को डर रहता है कि कहीं उनके घर से सोने-चांदी और अन्य कीमती चीजों की चोरी न हो जाए. इसलिए लोग इनकी सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम करने हैं लेकिन इस मामले में चोर ने जो सामान चुराया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस मामले में एक शातिर चोर ने घर से एलपीजी सिलेंडर पर ही हाथ साफ कर दिए|
एलपीजी सिलेंडर चोरी
दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर लोगों पर दिख रहा है. इस तनाव के चलते लोगों के सामने एलपीजी का संकट है. लंबे इंतजार के बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. इसी बीच रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मोलल्ले से एक एलपीजी सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई है|
वापस घर लौटे तो सिलेंडर गायब
यहां रहने वाले कमलेश साहू ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते है, मजदूर कर अपना घर चलाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके घर में चोरी हुई. वह बताते है चोर ने उनके घर में किसी भी कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, वह तो केवल केवल एलपीजी का भरा हुआ सिलेंडर लेकर भाग निकला. इस चोरी की वारदात को घर का दरवाजा तोड़कर अंजाम दिया गया है|
पुलिस में की गई शिकायत दर्ज
कमलेश ने बताया कि वह घर में ताला लगाकर शहर मजदूरी करने गया था. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर में धावा बोल दिया. शाम को जब मजदूरी से कमलेश वापस लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और गैस सिलेंडर गायब है. कमलेश ने अज्ञात के खिलाफ सिलेंडर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है|
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी