छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बस्तर-बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ : अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. वहीं रायपुर सहित कई जिलों में मध्यम वर्षा, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और मध्यम वर्षा हो सकती है.
येलो अलर्ट में आधा प्रदेश, मध्यम वर्षा की संभावना
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और सरगुजा जिले येलो अलर्ट पर हैं. यहां अगले कई घंटे में मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की आशंका
अगले तीन दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. लोगों से खुले में न रुकने और बिजली से बचाव के उपाय करने की अपील की गई है.
पिछले 24 घंटों का हाल: दुर्ग सबसे गर्म, कई जगह झमाझम
पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.5°C दुर्ग में जबकि न्यूनतम तापमान 20°C भी दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया. मुख्य वर्षा आंकड़े (सेमी में): छुरा 5, कुकरेल 3, कुकदर 3, डौंडी 3, पखांजूर 3, सोनहत 2, भानुप्रतापपुर 2, बड़े बचेली 2, धमतरी 2, बैकुंठपुर 2, रायपुर शहर 2 आदि.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण 25 अगस्त के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. वहीं, मानसून द्रोणिका राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है.
रायपुर में कल का पूर्वानुमान
रायपुर शहर में 22 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है.
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त