वीरेंद्र सहवाग के जाट समुदाय के खिलाफ बयान ने उभारी विवाद, माफी की मांग
Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से अपने बेतुके बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने जाट समुदाय को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. सहवाग के इस बयान के बाद उनसे माफी मंगवाने की मांग भी हो रही है. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग IPL मैचों के दौरान हिंदी में कमेंट्री कर रहे हैं. उन्होंने जाटों को लेकर बयान IPL से जुड़े स्टार स्पोर्ट्स के शो में ऑन एयर दिया है. सहवाग ने जो कहा उसके मुताबिक भारत के हर क्षेत्र के जाटों की भाषा अलग है पर होते सारे दिमाग से पैदल हैं.
'दिमाग से सारे पैदल', सहवाग का ये कैसा बयान?
स्टार स्पोर्ट्स के शो में बैठकर सहवाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जाट की भाषा अलग है, राजस्थान के जाट की भाषा अलग है. हरियाणा के जाट की भाषा अलग है… लेकिन दिमाग से सारे पैदल है.
माफी मंगवाने की हुई मांग
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अब उनसे माफी मंगवाने की मांग उठ खड़ी हुई है. सोशल मीडिया यूजर्स ने सहवाग से माफी मंगवाने की अपील रणदीप हुड्डा से की है. वीरेंद्र सहवाग खुद भी जाट समुदाय से आते हैं. बावजूद इसके उनका ऑन एयर अजीबोगरीब बयान देना हैरान करने वाला है.
वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर
वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 350 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 17000 से ज्यादा रन दर्ज हैं. IPL में भी सहवाग 104 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने IPL पंजाब और दिल्ली के लिए खेला और कुल मिलाकर 2728 रन बनाए. इस दौरान सहवाग ने 2 शतक और 16 अर्धशतक भी जमाए हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने कमेंट्री में कदम रखा है.
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा