बेंगलुरु भगदड़ में बड़ा एक्शन: विराट कोहली के दोस्त निखिल सोसाले को पुलिस ने एयरपोर्ट से दबोचा
बेंगलुरु भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अपनी पहली ट्रॉफी का जश्न टीम अभी ठीक से मना भी नहीं पाई कि टीम से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के एक करीबी भी हैं. RCB की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और इस मामले से जुड़े लोगों को हिरासत में ले रही है. इसी के तहत RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने लिया एक्शन
बेंगलुरु पुलिस ने डियाजियो इंडिया में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को मुंबई की फ्लाइट पकड़ने की कोशिश करने के दौरान बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस उनसे जानने की ये कोशिश कर रही है कि आखिरी इस मामले की पीछे की असली वजह क्या है? इसके अलावा पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के सुनील मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया है.
DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड RCB की विक्ट्री परेड की इवेंट मैंनजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही थी. वहीं कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार चल रहे हैं. निखिल RCB की शानदार ब्रांडिंग का सबसे बड़ा चेहरा हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल साल 2008 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं.
अनुष्का शर्मा की दोस्त हैं निखिल की पत्नी
IPL 2025 के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ एक महिला को अक्सर मैच लुत्फ उठाते हुए देखा जाता था, वो कोई और नहीं बल्कि निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक थीं. वो निखिल की ही तरह बतौर बिजनेस डेवलपमेंट और बिजनेस पार्टनर का काम करती हैं. निखिल और मालविका के साथ विराट और अनुष्का के करीबी संबंध हैं.
सीएम ने लिया बड़ा एक्शन
बेंगलुरु भगदड़ मामले में सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को इसका जिम्मेदार माना था. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड कर दिए गए थे. बाद में कर्नाटक के IPS अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया था. इसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जानकारी जुटा रही है.
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान