BluSmart की विदाई, Uber की चांदी! मार्केट में बढ़ा ग्राहकों का भरोसा
कभी भारत की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदाताओं में अग्रणी मानी जाने वाली ब्लूस्मार्ट अचानक बाजार से बाहर हो गई। जिससे इस क्षेत्र में खालीपन हो गया है और इसका सीधा बड़ा फायदा उबर, ओला, रैपिडो और इनड्राइव जैसी अन्य प्रतिस्पर्धियों को मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उबर हो सकता है, क्योंकि अधिकतर उपयोगकर्ताओं ने इशारा किया है कि वह उनके चुनिंदा विकल्पों में से एक है और निवेशकों का भी मानना है कि बाजार की यह दिग्गज कंपनी अपना दबदबा और मजबूत बढ़ाएगी।
इस साल जनवरी में आई ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के आंकड़ों के मुताबिक, देश के टैक्सी बाजार में औसत दैनिक सवारी और सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं के मामले में उबर सबसे आगे हैं। अमेरिका की यह कंपनी रोजाना 8.40 लाख सवारी के साथ बाजार के अन्य प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले काफी आगे है। उसके बाद ओला (4.6 लाख) और रैपिडो (3.20 लाख) का स्थान है। इसी तरह, उबर के पास 3.36 करोड़ सक्रिय मासिक ग्राहकों का आधार है, जबकि रैपिडो के पास 3.18 करोड़ और ओला के पास 2.86 करोड़ सक्रिय मासिक ग्राहक हैं।
मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड के लिहाज से भी 50 करोड़ डाउनलोड के साथ उबर का दबदबा है और यह 10 करोड़ डाउनलोड वाले रैपिडो, इनड्राइव और ओला से कहीं ज्यादा आगे है। कैब के कुछ सक्रिय उपयोगकर्ताओं ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा कि ब्लूस्मार्ट की सेवाएं नहीं मिलने के कारण वे उबर का रुख कर सकते हैं। गुरुग्राम के मार्केटिंग पेशेवर और ब्लूस्मार्ट के भरोसेमंद ग्राहकों में से एक सोमिल अग्रवाल ने कहा कि अब वह रोजाना की आवाजाही और हवाईअड्डा जाने के लिए उबर का रुख किया, क्योंकि वह एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।
अग्रवाल की बातों से इत्तफाक रखते हुए ब्लूस्मार्ट की एक अन्य सक्रिय उपयोगकर्ता यशस्वी शैली ने भी कहा कि वह अन्य ऐप्लिकेशन के बजाय रोजाना की आवाजाही के लिए उबर का ही उपयोग करेंगी। शैली ने कहा, ‘ब्लूस्मार्ट की सेवाएं बंद होने का मुझे अफसोस है। वह काफी आरामदायक थी और मुझे भुगतान के लिए भी मोल-तोल नहीं करना पड़ता था। इसके अलावा उसके ड्राइवर भी काफी अच्छे थे। अब मैं उबर का उपयोग क्योंकि क्योंकि रैपिडो में मुझे भुगतान के कई विकल्प नहीं मिलते हैं। ओला के साथ मेरा अनुभव खराब रहा है क्योंकि वे एसी नहीं चलाते हैं र गूगल मैप्स पर दिखाए गए मार्गों से भी नहीं चलते हैं, जिससे कभी-कभी असुरक्षा की भावना आती है।’उन्होंने बताया कि उनके ब्लूस्मार्ट वॉलेट में जमा 16,474 रुपये की राशि शुक्रवार को पूरी तरह से वापस कर दी गई, एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और कंपनी की हेल्पलाइन पर संपर्क किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल