कोचिंग में पढ़ाई नहीं, मतांतरण का एजेंडा चलाने का आरोप
रायपुर। कोचिंग की आड़ में मसीही समाज के लोग मतांतरण का जाल फैलाए हैं। कुकुरबेड़ा में रविवार को मतांतरण को लेकर विवाद हो गया। बस्ती के लोगों ने सरस्वती नगर थाना में दो लोगों की नामजद एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने मौके में जाकर 30 लोगों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई थी।
'तुम्हारी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी'
थाने से छुटने के बाद वहीं लोग बस्ती पहुंचकर शिकायत और विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। तुम्हारी शिकायत से क्या हुआ, छूटकर आ गए। हमारा कुछ नहीं होगा, तुम लोगों को देख लेंगे। बस्ती में रहने वाली शंपा ने बताया, 'यहां पर रहने वाली संजू बाग छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। उन्हीं बच्चों का हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काती है। उनसे कहती है कि तुम्हारे भगवान में शक्ति नहीं है। तुम्हारे लिए क्या किया है। पत्थर के हैं, इन्हें ठंडा कर दो। प्रभु यीशु की प्रार्थना करो, ये मरे व्यक्ति को भी जिंदा कर देते हैं। मुझे भी कई बार धर्म परिवर्तन के लिए बोल चुकी है। बोली कि तुम्हारी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। उसके बोलने पर हम मजाक में उड़ा देते थे। मतांतरण का खेल पिछले कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन दो वर्षों से ज्यादा खुलकर करने लगी है।'
पैसों का देते हैं लालच, बच्चों को खिलाती है चाकलेट
12वीं कक्षा में पढ़ने वाली हर्षिता निहाल ने बताया कि छोटे बच्चों को 10-20 रुपये देती है। चाकलेट खिलाती है। घर में पोहा, बड़ा बनाकर खिलाती है। आठ से 12 वर्ष के बच्चों को ज्यादा टारगेट करती है। जिससे उनको हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का सके। मुझे भी कई बार धर्म परिवर्तन के लिए कहा। तुम्हारे सनातन धर्म में क्या रखा है। मामा का 12 वर्ष का बेटा है, वो भी वहां पर कोचिंग के लिए जाता था। हम लोगों ने कोचिंग पढ़ने के लिए भेजना बंद कर दिए हैं। बहुत सारे लोगों ने अपने बच्चों को भेजना बंद कर दिया है।
FIR के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
बजरंग दल के जिला संयोजक बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बस्ती के लोगों ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर करवाई है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए बजरंग दल ने थाना में प्रदर्शन भी किया है। मतांतरण करवाने वालों को किसका संरक्षण मिल रहा है। सरकार को ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर