जशपुर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रायपुर : आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वृहद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन जिला जशपुर में प्रस्तावित है। इस भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा और दिशा पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में जिला कलेक्टर रोहित व्यास, स्थानीय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, भरत सिंह, तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं योगाचार्यों ने भाग लिया।
योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा ने कहा, ष्हमारा लक्ष्य है कि जशपुर के सुदूर वनांचल के प्रत्येक व्यक्ति तक योग के महत्व को पहुंचाया जाए। आज योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति बन चुका है। असाध्य रोगों के उपचार से लेकर नशामुक्ति तक योग की भूमिका अहम सिद्ध हो रही है।
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा, ष्योग का अर्थ है जोड़ना। हमें जिले के अंतिम व्यक्ति तक योग की महत्ता को पहुंचाना चाहिए। आज संपूर्ण विश्व योग के लाभों को स्वीकार कर रहा है और इसका उपयोग शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक विकास के लिए कर रहा है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्थान चयन, जनसहभागिता और प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बिंदु सह प्रतिवेदन टी. पी. भावे, उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया, लोक निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, शिक्षा, आयुर्वेद, खेल, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास सहित सभी विभागों के अधिकारीगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, योग समन्वयक अशोक यादव, योग मित्र, गणमान्य नागरिक एवं योगाचार्यगण उपस्थित रहे।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा