मैच के बीच मिला दर्दनाक संदेश, श्रीलंकाई क्रिकेटर के पिता का निधन
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद श्रीलंका टीम का माहौल गमगीन हो गया। टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह घटना तब हुई जब दुनिथ गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर थे और टीम के लिए खेल रहे थे। मैच खत्म होने के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने उन्हें मैदान पर ही यह दुखद खबर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
मैच के बाद जयसूर्या ने दी खबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वेलालगे के पास आते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखकर धीरे-धीरे उन्हें सांत्वना देते हैं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। उस दौरान दुनिथ भावुक नजर आए। दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर रहे थे। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
रसेल अर्नाल्ड का बयान
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल अर्नाल्ड ने लाइव कहा, 'दुनिथ वेलालगे के पिता, सुरंगा का अभी-अभी निधन हो गया। वे खुद भी क्रिकेटर थे और प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की टीम के कप्तान रहे थे। जब मैं सेंट पीटर कॉलेज से खेलता था, तब वे कप्तान थे। यह बेहद दुखद है। खबर अभी-अभी दुनिथ को दी गई है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। टीम का ड्रेसिंग रूम एक परिवार जैसा है। उम्मीद है कि यह घटना टीम को और मजबूत बनाएगी और सुपर-4 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
मैच में वेलालगे का प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में दुनिथ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाए। उन्हें एक ओवर में मोहम्मद नबी ने पांच छक्के जड़ दिए। नबी ने 22 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि, अफगानिस्तान की जोरदार कोशिश के बावजूद टीम मैच नहीं बचा सकी। श्रीलंका ने मैच जीत लिया और सुपर-4 में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुसल मेंडिस ने 52 गेंद में 74 रन की नाबाद पारी खेली।
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा