उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाओं की गति में कमी, राहत की उम्मीद
दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से तेज हवाओं की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आज दिल्ली NCR में मौसम साफ रहेगा।
धूप में थोड़ी तपिश का अहसास होगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 11 मार्च तक आंशिक बादल रह सकते हैं। लेकिन हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। हवाओं की गति 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं।
पंजाब-हरियाणा में तेज हवा से बढ़ी ठंड
मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं जारी रहेंगी, जिसके बाद इनकी गति में थोड़ा कमी आएगी। वहीं, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कहां होगी बारिश?
लक्षद्वीप और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावना है।
साथ ही राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान और कम हो सकता है।
वहीं मुंबई में इस वक्त गर्मी का कहर जारी है, 8 से 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के प्रवाह में बदलाव आएगा।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
बात करें अगर यूपी के मौसम की तो आज वहां के कुछ क्षेत्रों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी।
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी के बड़े हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले दिनों बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। उधर हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी हो रही है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त