बीएमएचआरसी में खोली नई अमृत फार्मेसी, मरीजों की दवा उपलब्धता में सुधार
गैस पीडि़तों को मिलेंगी ज्यादा दवाएं; पुरानी मुफ्त दवा की सुविधा भी मिलती रहेगी
भोपाल। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अमृत फार्मेसी स्थापित की गई है। जिसका अस्पताल में आने वाले गैस पीडि़त मरीज लाभ उठा सकेंगे। इस नई फार्मेसी से उन्हें कैंपस में ही सभी दवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। अब तक कई दवाओं के लिए परिजनों को कैंपस के बाहर निजी सेंटर्स का रुख करना पड़ता था। प्रबंधन के अनुसार, इस सुविधा से मरीजों के लिए अब उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं कम रेट में मिल सकेंगी। यही नहीं, यह इमरजेंसी में गैस पीडि़तों को दवा उपलब्ध करने में आसानी होगी।
पुरानी मुफ्त दवा की सुविधा भी जारी रहेगी
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि गैस पीडि़तों और उनके आश्रितों को ओपीडी स्तर पर बीएमएचआरसी फार्मेसी से मुफ्त दवा पहले की तरह मिलती रहेगी। बीएमएचआरसी यह सुनिश्चित करेगा कि संस्थान में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें। भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से उनकी खरीद की जाएगी।
वैकल्पिक विकल्प का काम करेगी अमृत फार्मेसी
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, अगर किसी कारणवश अस्थायी रूप से दवा उपलब्ध नहीं रहती है, तो गैस पीडि़तों को परेशानी से बचाने के लिए अमृत फार्मेसी एक मजबूत ऑप्शनल और आपात व्यवस्था के तौर पर साबित होगी। इस व्यवस्था के तहत बीएमएचआरसी अमृत फार्मेसी से सीधे वह दवा खरीद सकेगा और मरीज को समय पर दे सकेगा। साथ ही अस्पताल में भर्ती गैस पीडि़त मरीज के लिए आवश्यक कंज्यूमेबल्स या अन्य सामग्री भी अमृत फार्मेसी से खरीदी जा सकेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी परिस्थिति में दवा की कमी के कारण मरीज का इलाज न रुके।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?