मनरेगा के कुएं से बढ़ी आय, प्रधानमंत्री आवास को मिला मजबूत आधार
रायपुर : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को आजीविका से जोड़ने के लिए हितग्राहीमूलक कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों में कुआं निर्माण भी शामिल है, जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई की सुविधा देकर उनकी आय बढ़ाना है।
बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम अंतर्गत ग्राम पंचायत दम्पाया के निवासी श्री वड्डे नागैया को मनरेगा योजना से सीधे लाभ मिला है। उनके पास लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत उनके खेत में 2 लाख 10 हजार रुपये की लागत से कुआं निर्माण कराया गया।
सब्जी की खेती से लगभग 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी
कुएं के निर्माण से खेत में नियमित सिंचाई संभव हो पाई। इससे श्री नागैया ने धान की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन भी शुरू किया। सब्जी की खेती से उन्हें लगभग 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई। इसके अलावा, उन्होंने कुएं के पानी से लगभग 50 हजार ईंटों का निर्माण किया, जिनमें से 20 हजार ईंटों को बेचकर करीब 40 हजार रुपये की आय अर्जित की।
मनरेगा पक्के मकान के निर्माण में भी सहायक
निर्मित ईंटों का उपयोग उनके पिता श्री वड्डे एल्ला के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत मकान निर्माण में किया जा रहा है। इस तरह मनरेगा से बना कुआं न केवल उनकी आय का साधन बना, बल्कि पक्के मकान के निर्माण में भी सहायक सिद्ध हुआ।
ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त माध्यम
मनरेगा के अंतर्गत तैयार की जा रही टिकाऊ परिसंपत्तियां ग्रामीणों को रोजगार, सिंचाई और आय का स्थायी साधन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़कर ये कार्य ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहे हैं।
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली