जनसंवेदनशील क्षेत्रों से हटे शराब दुकानें! छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संघ ने सीएम से की अपील, सौंपा ज्ञापन
स्टेट बैंक रोड जिसे संत झूलेलाल मार्ग घोषित किया गया है। इस मार्ग के मुहाने पर चांदनी चौक में संचालित शासकीय शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस विषय पर आज जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
अधिवक्ताओं ने इसे जनहित, धार्मिक मर्यादा और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। संघ के सचिव लिखेश्वर जोशी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया है कि यह दुकान चांदनी चौक के मध्य स्थित है, और उसके चारों ओर अति संवेदनशील सार्वजनिक संस्थान हैं।
दुकान की पूर्व दिशा में सेंट जेवियर स्कूल, पश्चिम में महारानी अस्पताल, उत्तर में भगवान झूलेलाल मंदिर और राम मंदिर, दक्षिण में भी एक हिंदू मंदिर स्थित है। यह स्थान शासन के नियमानुसार शराब दुकान संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है। अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में माननीय मुयमंत्री से संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि उक्त शराब दुकान को किसी अन्य उपयुक्त, अपेक्षाकृत कम जनसंवेदनशील क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा सके।
शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार धार्मिक स्थलों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के समीप शराब दुकान संचालन पूर्णत: निषिद्ध है। इसके बावजूद उक्त दुकान का संचालन नियमों का उल्लंघन है।
भीड़ और ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दुकान के कारण पूरे दिन चौक पर अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। पुलिस जवानों की तैनाती के बावजूद ट्रैफिक कंट्रोल में नहीं रहता और आये दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। संघ ने प्रशासन को सचेत किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो यह स्थिति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है और सामाजिक अशांति का कारण बन सकती है।
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा