कुलदीप और चहल की मौजूदगी से शादी में बढ़ेगा स्टार पावर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी मसूरी में होगी। कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। इन दोनों के प्री वेडिंग कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी जिसमें कुलदीप जमकर थिरके थे।
शादी के लिए तैयारियों जोर-शोर से जारी
शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है। शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
संगीत सेरेमनी में रैना-चहल आए नजर
इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल थिरकते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। वहीं, टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप की शादी में शिरकत करने मसूरी पहुंच गए हैं। लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं।
गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों रुपए की जल आवर्धन योजना का भुगतान करने के लिए क्यों ललाईत हो रही है नगर परिषद सोशल मीडिया में हुए विरोध के कारण महिला पार्षदों की दासा दशम पूजन का बहाना लेकर बैठक को किया स्थगित
उपचुनाव की तैयारी तेज, कर्नाटक BJP कोर कमेटी ने की बैठक
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पार्षद की मांग, गौ हत्या रोकने पर बोले सीएम विष्णु देव साय
सोमनाथ एक्सप्रेस का उज्जैन स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन
अडानी पावर प्लांट में मजदूर की मौत से हंगामा, 200 पुलिसकर्मी तैनात
सिलचर रैली में पीएम मोदी ने कहा,जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
आबकारी विभाग में नियमों की अनदेखी का खेल, कमिश्नर दीपक सक्सेना को गुमराह करने की कोशिश?
सिर्फ नाम बदलने से नहीं, विकास से बनता है शहर