BJP में शामिल हुए केदार जाधव, पुणे से शुरू करेंगे अपना सियासी सफर
Kedar Jadhav: पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव आज से अपनी सियासी पारी का आगाज कर रहे हैं. दोपहर तीन बजे वह दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे के रहने वाले 40 वर्षीय केदार जाधव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं. इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मौजूद रहने की भी संभावना है.
ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
केदार जाधव को धोनी का चहेता खिलाड़ी माना जाता है. धोनी की ही कप्तानी में उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ. भारत के लिए साल 2014 से लेकर 2020 तक उन्होंने 73 वनडे और नौ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे में उनके नाम दो शतक और छह अर्धशतक हैं जबकि T20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक ही फिफ्टी जड़ पाए. साल 2010 में IPL डेब्यू करने के बाद उन्होंने अलग-अलग पांच टीम की ओर से दम दिखाया. 95 IPL मैच की 81 पारियों में 1208 रन बनाए.
अजीबोगरीब एक्शन के लिए मशहूर
केदार जाधव लोअर ऑर्डर बैटिंग के साथ-साथ उपयोगी स्पिन बॉलिंग भी किया करते थे. उनके स्लिंग आर्म बॉलिंग एक्शन अक्सर चर्चा में रहते. उन्हें बॉलिंग करता देख ऐसा लगता कि वह अभी गिर जाएंगे. उनके नाम 27 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं. ये सारे एकदिवसीय मुकाबले में ही आए.
इन क्रिकेटर्स ने भी मारी पॉलिटिकल एंट्री
केदार जाधव क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पॉलिटिक्स जॉइन करने वाले कोई पहले प्लेयर नहीं हैं. उनसे पहले भी कई क्रिकेटर्स अलग-अलग राजनैतिक दलों का दामन थाम चुके हैं. जिनमें पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू, गौतम गंभीर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अब इसी फेहरिस्त में केदार जाधव भी जुड़ने वाले हैं.
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा