जियो ब्लैकरॉक को SEBI से ब्रोकिंग बिजनेस की मंजूरी
मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप की जियो फाइनेंशियल (Jio Financial Services Ltd) से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। दरअसर अमेरिकी निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक (BlackRock) की संयुक्त साझेदारी जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (Jio BlackRock Broking) को SEBI से ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद शुक्रवार को Jio Financial Services के शेयरों में 4% की तेजी देखी गई और यह BSE पर ₹327.75 पर ट्रेड कर रहा था।
अब निवेश के तीनों प्लेटफॉर्म्स को मिली मंजूरी
जियो ब्लैकरॉक अब भारत में एसेट मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी और ब्रोकरेज तीनों सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जॉइंट वेंचर JFSL और BlackRock के बीच 50:50 हिस्सेदारी पर आधारित है।
निवेशकों को क्या मिलेगा?
Jio BlackRock Broking अब भारतीय निवेशकों के लिए एक डिजिटल, सस्ते और ट्रांसपेरेंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में है, जहां सेल्फ-डायरेक्टेड ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा म्यूचुअल फंड और पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी सेवाएं भी मिलेंगी।
जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मार्क पिलग्रिम ने कहा कि हमें जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग के लिए सेबी की अंतिम मंजूरी मिलने पर बहुत खुशी है। यह हमें भारत को 'बचत करने वाले देश' से 'निवेश करने वाले देश'में बदलने की दिशा में हमारे प्रयास के एक कदम और करीब ले जाता है। उन्होंने कहा कि जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के साथ, हम रिटेल निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से सलाह दे पाएंगे।अब ब्रोकरेज लाइसेंस मिलने से, हम खुद से निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म भी ला पाएंगे।
"यह हमारे लिए बहुत ही रोमांचक समय है। जियोब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट शाखा नए और इनोवेटिव म्यूचुअल फंड्स बाजार में ला रही है, और जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स अपने संचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच ब्रोकिंग इकाई को मंजूरी मिलना हमारी रणनीति में एक और पहलू जोड़ता है, जिसका उद्देश्य भारत के लोगों के लिए इन्वेस्टमेंट को डिजिटल-फर्स्ट समाधानों के जरिए आसान और सुलभ बनाना है।" - जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हितेश सेठिया
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा