फटाफट कर लो निवेश, आज है ये आईपीओ खरीदने का आखिरी मौका
नई दिल्ली। अगर आप प्राइमरी मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं, तो ये खबर (IPO News) आपके लिए है। प्राइमरी मार्केट के आज बड़े आईपीओ में से एक Hdb financial IPO की क्लोजिंग है। आप इस आईपीओ में शाम 5 बजे तक निवेश कर सकते हैं। इसका जीएमपी (IPO GMP) 60 रुपये चल रहा है।
कितना मिला सब्सक्रिप्शन?
एनएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस आईपीओ को खरीदने के लिए अब तक 15,32,57,700 अनुरोध आ चुके हैं। इनमें से 3,66,77,260 रिटेल निवेशक शामिल हैं। इसका कुल सब्सक्रिप्शन सुबह 10.06 बजे तक 1.11 गुना हो चुका है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस आईपीओ के तहत कंपनी 25 हजार मिलियन फ्रेश इश्यू और 1 लाख मिलियन ओफएस ( Offering for Sale) जारी करेगी।
Hdb financial IPO के बारे में बेसिक जानकारी
- सब्सक्रिप्शन डेट- 25 जून से 27 जून
- प्राइस बैंड -700 रुपये से 740 रुपये
- लॉट साइज- 20 शेयर्स
- न्यूनतम निवेश- 14,800
hdb financial का आईपीओ लॉट साइज (hdb financial IPO Lot Size) 20 शेयर्स का है। इसका प्राइस बैंड (hdb financial IPO Price band) 700 रुपये से 740 रुपये है। निवेशकों को इसे खरीदने के लिए न्यूनतम 14,800 रुपये निवेश करने होंगे।
क्या काम करती है कंपनी?
hdb financial एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। ये बिजनेस से लेकर सिंगल व्यक्ति हर किसी को सर्विस प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई। ये कंपनी ग्राहकों को लोन देने के साथ-साथ बीपीओ सर्विस देने का काम भी करती है।
कैसे करें अलॉटमेंट चेक?
किसी भी आईपीओ का अलॉटमेंट जिस एक्सचेंज पर वे लिस्ट होने वाला है, उसकी साइट से चेक किया जा सकता है। नीचे हमने बताया कि एनएसई और बीएसई की वेबसाइट से अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं।
NSE पर कैसे करें चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको एनएसई की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद Equity & SME IPO Bid का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3- इसके बाद कंपनी का नाम सिलेक्ट करें।
स्टेप 4- अब आपके पास दो ऑप्शन है, पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर में से किसी एक का चयन करें।
स्टेप 5- अंत में सबमिट पर क्लिक कर, आपको स्टेटस शो हो जाएगा।
BSE से कैसे करें चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको Bse Application Check गूगल पर सर्च करना होगा।
स्टेप 2- वेबसाइट पर आने के बाद यहां इश्यू टाइप में से इक्विटी या डेट किसी एक का चयन करें।
स्टेप 3- फिर Issue Name वाले ऑप्शन पर कंपनी का नाम चुने।
स्टेप 4- इसके बाद एप्लीकेशन या पैन नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
स्टेप 5- लास्ट में I’m not a Robot पर क्लिक कर Serach पर टेप करें। अंत में आपको स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा