क्रिकेट के दो 'महानायक' बने अमर: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ट्रॉफी सचिन-एंडरसन के नाम
आईपीएल 2025 का रोमांच अभी-अभी खत्म हुआ ही है और अब जल्द ही भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का एक्शन शुरू होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच 20 जून से 5 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि पिछले एक दशक में पहली बार टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज नहीं होंगे. ऐसे में ये सीरीज एक नये दौर की शुरुआत जैसी होगी. मगर इस सीरीज को और भी खास बनाने जा रहे हैं सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन, जो अब इस सीरीज की पहचान बन गए हैं.
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए टक्कर
20 जून से शुरू होने वाली इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज अब दोनों देशों के दो महान खिलाड़ियों के नाम पर होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस टेस्ट सीरीज में विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी को पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम पर रखने का फैसला किया है.जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में इस ट्रॉफी से पर्दा हट जाएगा, जिसे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कहा जाएगा.
लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 20 जून से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा और उस वक्त इस ट्रॉफी को पेश किया जा सकता है. हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है लेकिन अगले कुछ दिनों में वो इसे आधिकारिक कर देगा. उम्मीद की जा सकती है कि ट्रॉफी के अनावरण के दौरान तेंदुलकर और एंंडरसन मौजूद रहेंगे. साथ ही सीरीज जीतने वाली टीम को ट्रॉफी भी इन दोनों दिग्गजों के हाथों से दिए जाने की उम्मीद फैंस को रहेगी.
BCCI भी बदलेगी ट्रॉफी का नाम?
हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं है कि क्या इस ट्रॉफी को दोनों देशों में खेली जाने वाली सीरीज में ही इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं. इस दौरे से पहले तक दोनों टीम के बीच इंग्लैंड में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को पदौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था. इस ट्रॉफी की शुरुआत इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से की गई थी. हालांकि, ECB ने कुछ महीने पहले ही पटौदी परिवार को बता दिया था कि वो आगे इस ट्रॉफी को जारी नहीं रखेंगे. इसके बाद ही अब इसे नए दिग्गजों के नाम पर रखा जाएगा. दूसरी ओर भारत में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की विजेता को एंथनी डिमेलो ट्रॉफी मिलती है. अब देखना ये है कि क्या ECB और BCCI मिलकर इस पूरी सीरीज को एक ही ट्रॉफी के नाम पर करते हैं या नहीं.
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान