गेम चेंजर! गिनिया को मिलेंगे बिहार में बने 150 भारतीय रेल इंजन, दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा
बिहार को औद्योगिक रूप से देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है. लेकिन, अब बिहार की यह पहचान बदल रही है. अब बिहार हैवी इंडस्ट्री के मामले में भारत ही नहीं दुनिया के नक्शे पर अपनी जगह बना रहा है. जल्द ही बिहार के मढ़ौरा में बने रेल इंजन अफ्रीका के गिनी की पटरियों पर दौड़ लगा रहे होंगे. मेक इन इंडिया पहल के तहत बिहार स्थित मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने 150 इवोल्यूशन सीरीज के ES43ACmi इंजनों का गिनी एक्सपोर्ट किए जाएंगे. वहां ये सिमंडौ आयरन ओर प्रोजेक्ट में काम आएंगे.
कितने दिनों में पूरा होगा निर्यात?
3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का यह ऐतिहासिक सौदा ग्लोबल मार्केट में भारत के रेलवे मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा. रेलवे के अधिकारियों ने PTI की एक रिपोर्ट में बताया कि इस साल 37 इंजनों का निर्यात किया जाएगा, जबकि अगले वित्तीय वर्ष में 82 इंजनों का निर्यात किया जाएगा और तीसरे वर्ष में 31 इंजनों का निर्यात किया जाएगा. रेलवे के अधिकारियों को कहना है कि मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री भारत को रेल इंजन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने की क्षमता रखती है.
कैसे होंगे ये इंजन?
रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी इंजनों में एसी कैब का बंदोबस्त होगा. प्रत्येक इंजन में एक कैब होगी और दो इंजन मिलकर अधिकतम 100 वैगनों को एक साथ खींच पाएंगे. मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए इंजनों का निर्माण और परीक्षण किया जा रहा है. इसके लिए परिसर के ब्रॉड गेज, स्टैंडर्ड गेज और केप गेज पटरियां बिछाई गई हैं. ये इंजन अपनी क्लास में सर्वश्रेष्ठ उत्सर्जन मानकों के साथ आते हैं. इसके अलावा इनमें फायर डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है.
मिलती हैं ये सुविधाएं
इन इंजनों में रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और वाटरलेस टॉयलेट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा क्रू के लिए एर्गोनोमिक केबिन बनाया गया है, जहां वे आराम से लंबी दूरी का सफर तय कर सकते हैं. इसे सिंक्रनाइज्ड ऑपरेशन और बेहतर माल ढुलाई के लिए DPWCS लैस बनाया गया है.
कैसे मिला यह सौदा?
यह प्रोजेक्ट ग्लोबल बिडिंग ऑर्डर के जरिये मिला है. इससे भारत के मैन्युफैक्चरिंग एक्सिलेंस का पता चलता है. निर्यात किए जाने वाले इंजन 4500 एचपी, एसी प्रोपल्शन, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, माइक्रोप्रोसेसर-बेस्ड कंट्रोल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर से लैस हैं.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट