किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर
रायपुर : छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने आज रायपुर स्थित साहू समाज के कार्यालय कृष्णाधाम परिसर में स्थापित तेलघानी मशीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मशीन की तकनीकी कार्यप्रणाली, तिलहन प्रसंस्करण की प्रक्रिया तथा विपणन (मार्केटिंग) के तौर-तरीकों को गंभीरतापूर्वक समझा। निरीक्षण के पश्चात साहू ने इसे किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए एक अभिनव रोजगार माध्यम बताया।
साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए नवाचारों को अपनाते हुए ठोस कदम उठा रहा है। यह योजना किसानों और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह पहल न केवल स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग की दिशा में भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। निश्चित रूप से आने वाले समय में यह योजना छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता एवं समृद्धि की नई दिशा प्रदान करेगी।
साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के किसानों को तिलहन उत्पादन की ओर प्रेरित कर उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए। इस दिशा में सरकार का प्रयास है कि किसानों को न केवल तिलहन उत्पादन में सहायता दी जाए, बल्कि आधुनिक तेल पेराई एवं विपणन तकनीकों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।
तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष साहू ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेलघानी मशीनों की स्थापना के माध्यम से उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए युवाओं को विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में दक्ष होकर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें और साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।
इस अवसर पर साहू समाज के अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सत्यप्रकाश साहू, धमतरी जिले से अवनेंद्र साहू, कोण्डागांव जिले से राजेश साहू, राजनांदगांव से भागवत साहू, गरियाबंद से नारायण साहू, मुंगेली से पुहुप राम साहू, बलौदाबाजार से सुनील साहू, दुर्ग से नंदलाल साहू, रायपुर जिले से नारायण लाल साहू विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान