सन टीवी के मालिक मारन बंधु आमने-सामने, दयानिधि ने कलानिधि पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
DMK सांसद दयानिधि मारन ने अरबपति भाई कलानिधि मारन को एक लीगल नोटिस भेजा है. इस नोटिस में कहा गया है कि सन टीवी में शेयरहोल्डिंग की मूल स्थिति बहाल की जाए, जैसी 2003 में थी. इसके साथ ही उन्होंने इस नोटिस में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं. 10 जून, 2025 की तारीख वाला यह नोटिस कलानिधि मारन के साथ ही उनकी पत्नी कावेरी मारन सहित सात अन्य लोगों को भेजा गया है.
नोटिस में यह भी दावा किया गया है कि कलानिधि मारन ने पिता एसएन मारन की मृत्यु के बाद शेयरों का अवैध रूप से हस्तांतरण किया था. अक्टूबर 2024 के बाद यह दूसरा लीगल नोटिस है. Sun TV Network Limited देश के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क्स में से एक है. इसके चेयरमैन कलानिधि मारन पर लीगल नोटिस में ठगी, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक लॉ धर्मा के के सुरेश की तरफ से ये नोटिस सर्व किया गया. यह एक रिसर्च बेस्ड लिटिगेशन फर्म है.
नोटिस में क्या कहा गया?
नोटिस में पक्षकार बनाए गए सभी लोगों पर निजी लाभ के लिए पूरी कंपनी और उसकी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने के का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही साजिश रचने और धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया गया है. नोटिस में तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि का भी जिक्र है. असल में मारन भाइयों के पिता एसएन मारन करुणानिधि के भतीजे थे.
क्या है 2003 का अलॉटमेंट विवाद?
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि 2003 में जब एसएन मारन का निधन हुआ, तो मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जैसे उचित कानूनी दस्तावेजों के बिना उनकी मां मल्लिका मारन को शेयर हस्तांतरित कर दिए गए. यह हस्तांतरण कथित तौर पर बाद में कलानिधि मारन को शेयर हस्तांतरित करने में मदद करने के लिए किया गया था. इसके साथ ही नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कलानिधि ने 15 सितंबर, 2003 को 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खुद को 12 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए, जो आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का अवैध कृत्य है. यह तब हुआ, जब बाजार में शेयरों का मूल्य 2,500-3,000 रुपये के बीच था.
क्या चाहते हैं दयानिधि मारन?
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कलानिधि धोखाधड़ी से सन टीवी प्राइवेट लिमिटेड के 60% हासिल किए हैं. जबकि, एसएन मारन के निधन के समय उनके पास एक भी शेयर नहीं था. इसके साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब कलानिधि ने 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर शेयर आवंटित किए, उस समय कंपनी आर्थिक रूप से मजबूत थी, लिहाजा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं थी. लेकिन इस कदम के बाद कलानिधि मेजोरिटी शेयर होल्डर बन गए, जबकि मूल परिवारों के शेयर 50% से घटकर सिर्फ 20% रह गए. दायनिधि चाहते हैं कि शेयर आवंटन की स्थिति को उनके पिता एसएन मारन के निधन से पूर्व की स्थिति में लाया जाए. फिलहाल, कलानिधि मारन के पास सन टीवी की 75 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे उनकी नेटवर्थ करीब 3 अरब डॉलर हो गई है.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट