चाइनीज मांझा बना जानलेवा, खरीदने वालों पर भी कार्रवाई तय
भोपाल। मकर संक्रांति हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अहम त्योहारों में से एक है. इस पर्व पर लोग तिल बने लड्डू खाते हैं. खुशियां बांटते और पतंगबाजी करते हैं. पतंग को उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये मांझा लोगों की मौत बन रहा है. अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।
गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज होगा
चाइनीज मांझे पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि बैन के बावजूद जानलेवा घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं. यदि नाबालिग चाइनीज मांझा के संबंध में पकड़े जाते हैं तो इसके जिम्मेदार अभिभावक होंगे. चाइनीज मांझे से हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा है कि चाइनीज मांझे से यदि किसी की मौत होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
चाइनीज मांझे से इंदौर में ठेकेदार की मौत
चाइनीज मांझे की वजह से सोमवार को टाइल्स ठेकेदार की मौत हो गई. वे बाइक से खजराना से बंगाली चौराहे जा रहे थे. इस दौरान मांझा उनके गले में लिपट गया. इससे उनकी गर्दन कट गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में इस मांझे से कई लोग घायल हो गए।
भोपाल में पुलिस ने की कार्रवाई
भोपाल पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है. मीनाल स्थित किराना दुकान में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा था. आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा का 1 बड़ा रोलर, जिसमें 1000 मीटर मांझा, 4 चार मध्यम रोलर प्रत्येक में 500 मीटर मांझा और प्लास्टिक की पॉलिथिन के अंदर रखे थे. चाइनीज मांझे के 11 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 200 मीटर मांझा, इस तरह कुल लगभग 5200 मीटर चाइनीज मांझा जब्त किया गया।
क्यों है चाइनीज मांझा इतना खतरनाक?
चाइनीज मांझा को मैटेलिक पाउडर से तैयार किया जाता है. इसके अलावा धागे पर कांच के चूरे का इस्तेमाल किया जाता है।
चाइनीज मांझा नायलोन से बना होता है जो आसानी से टूटता नहीं है।
इस मांझे के इस्तेमाल केवल इंसानों को ही नहीं, पशु-पक्षियों को खतरा होता है।
चाइनीज मांझे से बाइक सवार, छतों पर खेलते बच्चों, राह चलते लोगों को सबसे बड़ा खतरा होता है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त