CG News: धान खरीदी में लापरवाही, रायगढ़ में हल्का पटवारी निलंबित
CG News : के तहत रायगढ़ जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य शासन की प्राथमिकता वाली धान खरीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी को भारी पड़ गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम ने ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें तहसील मुख्यालय लैलूंगा में संलग्न किया गया है। इस अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
धान सत्यापन में नहीं दी संतोषजनक जानकारी
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समितियों और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पटवारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों के धान उत्पादन का भौतिक सत्यापन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में 22 दिसंबर को ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत से धान सत्यापन के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वे संतोषजनक विवरण प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने केवल तीन किसानों के पंचनामा प्रस्तुत किए, जिनमें सिर्फ किसानों के नाम और हस्ताक्षर दर्ज थे। आवश्यक विवरण और सत्यापन से जुड़ी जानकारी पूरी तरह से नदारद थी।
जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही
अतिरिक्त जानकारी मांगे जाने पर भी संबंधित पटवारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं किया। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1966 के नियम 03 के विपरीत पाया गया, जिसे कदाचार की श्रेणी में रखा गया है।
दूसरे पटवारी को सौंपा गया प्रभार
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र भगत को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनके हल्के का प्रभार केशव प्रसाद पैकरा को सौंपा गया है। यह कार्रवाई धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर