अर्चना तिवारी केस: भोपाल पहुंचा परिवार, GRP से की तुरंत कार्रवाई की मांग
भोपाल: कटनी की बेटी अर्चना तिवारी का पिछले 6 दिन से लापता है। पुलिस और जीआरपी की टीम अर्चना को लगातार ढूंढ रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जीआरपी ने कई सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी बीच अर्चना के परिजन भोपाल पहुंचे और जीआरपी थाने के अधिकारियों से मुलाकात की। अर्चना तिवारी के ताऊ बाबू प्रकाश तिवारी ने आशंका जताई है कि अर्चना के साथ कोई हादसा हुआ है। वह किसी के साथ कहीं नहीं जा सकती। यह उसकी आदत में नहीं है। अर्चना के परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उसे ढूंढा जाए। परिजनों का कहना है कि अर्चना को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
वहीं जीआरपी ने कहा कि वह हर एंगल की इस मामले की जांच कर रहे हैं। अर्चना को खोजने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस नर्मदा के किनारे और जंगलों में भी सर्चिंग कर रही है। जीआरपी एसीपी राम स्नेह चौहान ने बताया कि अर्चना की तलाश करने के लिए पुलिस हर सुराग को खोजने में लगी हुई है। उससे संबंधित हर क्लू और सूचना पर हमारी नजर बनी हुई है।
कटनी पुलिस ने सौंपे संदिग्धों के नाम
कटनी पुलिस ने जीआरपी को अर्चना से जुड़े 4 से 5 संदेहियों के नाम, मोबाइल नंबर से लेकर टेक्निकल चीजें और CDR सौंपी थी। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द कुछ बड़ा खुलासा कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी अर्चना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कटनी के लोग भी अर्चना की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडी शर्मा ने क्या कहा?
अर्चना को लेकर अब जनप्रतिनीधी भी सामने आ गए हैं। कटनी पहुंचे सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि कटनी की बेटी अर्चना तिवारी लापता हुई है। जीआरपी और कटनी पुलिस से बातचीत हुई है। वो लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि अर्चना का पता लगाया जा सके।
क्या था पूरा मामला
बता दें कि 7 अगस्त को कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी ट्रेन के एसी कोच से गायब हो गई थी। वह इंदौर से कटनी के लिए निकली थी। लेकिन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास के बाद से उसका लोकेशन नहीं मिला है। अर्चना तिवारी सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही है।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?