अडानी ने कच्छ में शुरू किया भारत का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, 100% सौर ऊर्जा से होगा संचालित
अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भारत के क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में एक अहम पहल की है. कंपनी ने गुजरात के कच्छ में भारत का पहला 5 मेगावाट का ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट शुरू किया है. यह भारत के clean energy transition की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह प्लांट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलता है और इसमें बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगा है. इससे यह बिना ग्रिड के काम करता है. यह नया तरीका है. इसमें हाइड्रोजन उत्पादन पूरी तरह से renewable energy पर निर्भर है.
सौर ऊर्जा से संचालित प्लांट
यह अत्याधुनिक प्लांट पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलता है और इसमें बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगा है. यह सुविधा बिना किसी ग्रिड कनेक्शन के काम करती है, जो हाइड्रोजन प्रोडक्शन के लिए एक नया और पर्यावरण के लिए बेस्ट तरीका है. यह प्लांट भारत का पहला 5 मेगावाट ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट है.इसमें एक खास ऑटोमेटेड सिस्टम है. यह सिस्टम सौर ऊर्जा की बदलती मात्रा के हिसाब से काम करता है. इससे यह सुरक्षित और बेहतर प्रदर्शन देता है.
यह उपलब्धि भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. यह उन इंडस्ट्री के लिए भी नजीर बन सकता है जहां कार्बन इमिशन कम करना चुनौतीपूर्ण है. यह पायलट प्लांट गुजरात के मुंद्रा में बनने वाले ग्रीन हाइड्रोजन हब की तैयारी है.
अडानी ग्रुप द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक ग्रीन हाइड्रोजन उर्वरक, रिफाइनिंग और भारी परिवहन जैसे क्षेत्रों को कार्बन-फ्री करने में मदद करेगा. यह परियोजना भारत सरकार के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (NGHM) का हिस्सा है. यह मिशन आयात कम करने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने और उद्योगों को पर्यावरण-अनुकूल बनाने का लक्ष्य रखता है.
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त