श्रीनगर फ्लाइट्स पर किराया नियंत्रण में रखें – एयरलाइंस को सरकार की दो टूक
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण हमले को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय भी हरकम में आ गया है। यात्रियों की हरसंभव मदद करने की प्रतिबद्धता जताते हुए मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में कोई वृद्धि न हो। मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइनें श्रीनगर के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित करेंगी। ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ के नाम से प्रसिद्ध बैसरन घाटी में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
Air India और IndiGo ऑपरेट करेंगी 4 अतिरिक्त फ्लाइट्स
एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के लिए कुल चार अतिरिक्त फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी। एयरलाइनों ने टिकट रिशेड्यूलिंग और कैंसलेशन फीस भी माफ कर दिया है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ तत्काल बैठक की और श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में वृद्धि के खिलाफ सख्त परामर्शिका जारी की।
बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े। नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
बयान में कहा गया, “तत्काल राहत उपायों के तहत, श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें की व्यवस्था की गई है, जिनमें दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए हैं। अतिरिक्त उड़ानों को तैयार रखा गया है।” नायडू ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे मृतकों के परिजनों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए पूरा सहयोग करें।
एयरलाइन पूरा पैसा कर रहे रिफंड
बयान में कहा गया है कि मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। एयर इंडिया श्रीनगर से दिल्ली के लिए सुबह 11.30 बजे तथा श्रीनगर से मुंबई के लिए दोपहल 12.00 बजे उड़ान संचालित करेगी। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर के लिए प्रतिदिन पांच उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन इन क्षेत्रों पर 30 अप्रैल तक ‘कन्फर्म बुकिंग’ वाले यात्रियों को निःशुल्क रिशेड्यूलिंग और कैंसलेशन पर पूरा रुपया वापस करने की पेशकश भी कर रही है।
इंडिगो ने कहा कि श्रीनगर में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उसने यात्रा के लिए रिशेड्यूलिंग और कैंसलेशन फीस की छूट 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जो 22 अप्रैल या उससे पहले की गई बुकिंग पर लागू थी। एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “इसके अतिरिक्त, हम आज 23 अप्रैल को श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए दो उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें से एक दिल्ली और एक मुंबई से है।” इंडिगो श्रीनगर से प्रतिदिन 20 उड़ानें संचालित करती है।
अकासा एयर ने कहा कि जो यात्री अपनी बुकिंग रद्द करना चाहते हैं, उन्हें 23 से 29 अप्रैल के बीच श्रीनगर से/के लिए रवाना होने वाली सभी उड़ानों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रुपया वापस किया जाएगा। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ग्राहक अपनी मूल तिथि से सात दिनों के भीतर यात्रा के लिए जुर्माना या किराया अंतर की छूट सहित बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपना पहला कार्यक्रम परिवर्तन कर सकते हैं।”
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि पहलगाम में मौजूदा स्थिति को देखते हुए वह श्रीनगर आने-जाने वाले अपने यात्रियों को पूरी सहायता दे रही है। एयरलाइ ने ‘एक्स’ पर कहा, “श्रीनगर से या वहां के लिए 30 अप्रैल 2025 तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में यात्रा करने के लिए बुक किए गए मेहमानों को तिथि परिवर्तन शुल्क और किराए के अंतर की पूरी छूट के साथ अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने की सुविधा दी जा रही है।”
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल