जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का प्रस्ताव, कहा-मॉस्को नहीं, कीव में मिलो
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मॉस्को में मिलने से इनकार कर दिया है। जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं आतंकवादियों की राजधानी नहीं जा सकता, क्योंकि यूक्रेन हर दिन मिसाइल हमलों का सामना कर रहा है। पुतिन मुलाकात के लिए कीव आ सकते हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को में बातचीत का प्रस्ताव रखना, इस बात का संकेत है कि रूस शांति वार्ता में रुचि नहीं रखता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की और पुतिन के बीच आमने-सामने की बातचीत के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके लिए पुतिन और ट्रंप पिछले महीने अलास्का में मिले थे।
रूस अतिरिक्त शर्तें रख रहा
अलास्का समिट इसलिए रखी गई थी कि आगे जेलेंस्की और पुतिन के बीच द्विपक्षीय या त्रिपक्षीय बैठक हो। ट्रम्प ने समिट के बाद कहा कि जेलेंस्की और यूरोपीय देशों के नेता वॉशिंगटन आएंगे। इसके बाद पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि रूस अतिरिक्त शर्तें रख रहा है, जिससे देरी हो रही है और यूक्रेनी शहरों पर हमले बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते पुतिन ने कहा कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुलाकात मॉस्को में होगी। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि जेलेंस्की को बातचीत करने के लिए मॉस्को बुलाया जा रहा है, न कि सरेंडर करने के लिए।
जेलेंस्की बोले- मॉस्को में बैठक असंभव
एक दिन पहले ही पेरिस में एक समिट के दौरान जेलेंस्की ने पुतिन के निमंत्रण पर टिप्पणी की थी। जेलेंस्की ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि बैठक न हो, तो आपको मुझे मॉस्को आमंत्रित करना चाहिए। जेलेंस्की ने आगे कहा कि रूसी नेतृत्व की ओर से बैठक के लिए किसी भी विकल्प की बात करना उनके लिए उपलब्धि होगी। जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि रूस ने सितंबर के पहले 5 दिन में यूक्रेन पर 1,300 से अधिक ड्रोन, 900 बम और अलग-अलग तरीकेकी 50 मिसाइलें दागी हैं। ये हमले यूक्रेन के 14 इलाकों में हुए।
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह