युजवेंद्र-धनश्री एलिमनी की रकम भी सोशल मीडिया पर छाई
नई दिल्ली । भारतीय बॉलर युजवेंद्र चहल की जिंदगी में आया तूफान 4.75 करोड़ की एलिमनी के साथ फिलहाल थम गया है। युजवेंद्र चहल को तलाक के लिए पत्नी को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देनी पड़ी। युजवेंद्र चहल की खबर के साथ एलिमनी की रकम भी सोशल मीडिया पर छाई रही। कुछ ने कहा कि चहल से सहानुभति जताई तो कुछ ने कहा कि यह क्रिकेटर सस्ते में छूट गया। कई क्रिकेटफैन युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ और आईपीएल से कमाई की चर्चा भी करते रहे। युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से दिसंबर 2020 में शादी की थी। यह शादी कामयाब नहीं रही। चहल और धनश्री के रिश्तों में जल्दी ही दरार आ गई। जून 2022 से दोनों अलग रहने लगे। पिछले दिनों दोनों के तलाक की खबरें आईं, जिन पर 20 मार्च को कोर्ट की मुहर लग गई। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने आपसी सहमति (म्यूचुअल डिवोर्स) से तलाक लिया है। इसके तहत चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए (एलिमनी) देने का वादा किया था, जिसमें से 2.37 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। अब उन्हें बाकी रकम देनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ 45 करोड़ रुपए के करीब है। भारतीय लेग स्पिनर सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से करता है।
आईपीएल 2025 के लिए ही पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपए में खरीदा है। एक टीम आईपीएल में कम से कम 14 और अधिकतम 17 मैच खेलती है। अगर युजवेंद्र चहल इस साल आईपीएल में 14 मैच खेलते हैं तो उन्हें प्रति मैच करीब 1.28 करोड़ रुपए मिलेंगे। आईपीएल में प्रति मैच 7.50 लाख रुपए मैच फीस भी मिलेगी। स्पष्ट है कि युजवेंद्र चहल को 4 मैच खेलने के लिए करीब 4.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह राशि तलाक के लिए एलिमनी में दी गई रकम (4.75) करोड़ से ज्यादा हैं। युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 में पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस से खेलना है।
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, मुख्यमंत्री निवास में लेंगे विभागीय बैठक
बजट को बताया प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाला दस्तावेज
एआई के लिए क्या है PM मोदी का MANAV दृष्टिकोण?: नैतिकता से राष्ट्र की संप्रभुता पर जोर, भारत की भूमिका भी बताई
मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
VSR: विमान हादसों के बाद कटघरे में वीएसआर वेंचर्स, यूरोपीय सुरक्षा एजेंसी निलंबित कर चुकी है कंपनी का टीसीओ
AI Summit: टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा- हम बना रहे भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई डेटा सेंटर
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी