युवराज सिंह और इरफान पठान ने की इस खिलाड़ी को लेकर कही यह
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि शिवम दुबे को इस साल के अंत में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। युवराज सिंह के अलावा इरफान पठान ने भी सेलेक्टर्स को सलाह दी कि वह शिवम दुबे को टीम में शामिल करें।
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई के लिए शानदार फॉर्म में हैं। शुक्रवार को दुबे ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंद पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। आठवें ओवर में शाहबाज अहमद को ऋतुराज गायकवाड़ का बेशकीमती विकेट मिलने के बाद दुबे बल्लेबाजी करने आए।
अजिंक्य रहाणे के साथ की महत्वपूर्ण साझेदारी
वहां से, उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अजिंक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की उपयोगी साझेदारी की, जिन्होंने 30 में से 35 रन बनाए। दुबे अंततः विपक्षी कप्तान पैट कमिंस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने आईपीएल में 50 विकेट पूरे किए दुबे के शानदार फॉर्म को देखकर युवराज सिंह और इरफान पठान ने सेलेक्टर्स को सलाह दी कि वह उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुनें।
युवराज सिंह और इरफान पठान हुए प्रभावित
शिवम दुबे के खेलने के तरीके से युवराज बेहद प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि दुबे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं। इरफान पठान ने भी माना कि दुबे को विश्व कप में जगह बनाने के लिए दावेदार होना चाहिए। पठान ने कहा कि दुबे अभी तक आईपीएल में शानदार रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 में 4 मैच में, दुबे ने 49.33 के औसत और 160.86 के स्ट्राइक-रेट से148 रन बना चुके हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई