यूट्यूब भी रोकेगा एआई के जरिये छेड़छाड़
मुंबई । वीडियो स्ट्रीमिंग यूट्यूब भी अब ऑनलाइन कंटेंट में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये छेड़छाड़ रोकने के उपाय करने वाले इंटरनेट प्लेटफॉर्मों में शामिल हो गया है। इससे पहले उसकी मूल कंपनी गूगल और मेटा ने ऐसी कवायद की है। प्लेटफॉर्म ने एक नया टूल पेश किया गया है जिसके लिए अब क्रियेटरों को उपयोगकर्ताओं को यह बताना होगा कि उनकी सामग्री सिंथेटिक मीडिया या जेनरेटिव एआई का सहारा लेकर तैयार की गई है या नहीं। यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि हम क्रियेटर स्टूडियो में नया टूल लाने जा रहे हैं जिसके तहत अब क्रियेटरों के लिए दर्शकों को यह बताना जरूरी होगा कि वह जो सामग्री पोस्ट कर रहे हैं वह सिंथेटिक मीडिया अथवा एआई के सहारे बनाई गई है। इसमें वैसी सामग्री शामिल होंगी जिसे कोई भी दर्शक आसानी से असली व्यक्ति, स्थान, दृश्य अथवा घटना समझ सकता है। कंपनी ने कहा कि लागू होने पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ अथवा सिंथेटिक मीडिया लिखा आएगा। हालांकि, क्रियेटरों को प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से अवास्तविक सामग्री, एनिमिटेड वीडियो, स्पेशल इफेक्ट्स वाले वीडियो पर ऐसी जानकारी देनी की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब ने कहा कि हम मानते हैं कि क्रियेटर किसी भी सामग्री को तैयार करने के दौरान विभिन्न तरीकों से जेनरेटिव एआई का उपयोग करते हैं। यदि जेनेरेटिव एआई का उपयोग स्क्रिप्ट, सामग्री विचार अथवा कैप्शन आदि तैयार करने के लिए किया गया है तो क्रियेटरों को यह बताने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, समाचार, चुनाव या वित्तीय जैसे संवेदनशील विषयों वाले वीडियो के लिए यूट्यूब वीडियो पर एक प्रमुख लेबल दिखाएगा।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा