भारत के इन ठिकानों को मात्र 5000 रूपए में कर सकते हैं यहां की सैर
नई दिल्ली। अगर आप घूमने-फिरने का शौक तो रखते हैं, लेकिन बजट के चलते कई बार प्लान ठप हो जाता है, तो आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां की सैर आप मात्र 5000 रुपए में निपटा सकते हैं। भारत की ये जगहें खूबसूरती में भी कम नहीं। गर्मियों का सीजन इन जगहों पर घूमने के लिए बेस्ट होता है। साथ ही दो से तीन का वक्त काफी है इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए। आइए जान लेते हैं इन लिस्ट में कौन-कौन सी जगहें हैं शामिल।
अंडरेट्टा
हिमाचल में बसा छोटा सा, लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है अंडरेट्टा, जिसे Aritstic Village भी कहा जाता है। ये हिमाचल का ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जहां पर्यटकों की भीड़ कम ही देखने को मिलती है। नेचर से लेकर एडवेंचर हर तरह के ट्रैवलर्स यहां आकर मौज-मस्ती कर सकतेे हैं। रिलैक्सिंग वेकेशन के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है। गांव में तो आप नेचर ही एन्जॉय कर पाएंगे, लेकिन यहां से 180 किलोमीटर दूर बीर-बिलिंग पहुंचकर आप पैराग्लाइडिंग के मजे ले सकते हैं।
मुक्तेश्वर
उत्तराखंड के नैनीताल से कुछ ही घंटों का सफर तय कर आप पहुंच सकते हैं मुक्तेश्वर। इस जगह को भी आप आसानी से 5000 में कवर कर सकते हैं और गर्मियों का सीजन तो बेस्ट है यहां घूमने के लिए। मुक्तेश्वर वैसे तो अपने मंदिरों के लिए ज्यादा मशहूर है, लेकिन और भी कई जगहें हैं जहां आप दो से तीन दिनों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। ट्रेकिंग के शौकीन हैं या शुरू करना चाहते हैं, तो यहां उसे भी आजमा सकते हैं।
मांडू
मध्य प्रदेश का मांडू शहर भी कम बजट में सैर-सपाटे की शानदार जगह है। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ मांडू अपने समृद्ध विरासत और वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। यह जगह राजकुमार बाज बहादुर और रानी रूपमती के बीच प्रेम का भी प्रतीक भी है।
अमृतसर
अमृतसर नहीं देखा, तो यहां का भी प्लान बना सकते हैं अगर आपका बजट कम है तो। गोल्डेन टैंपल की प्रसिद्धि से तो आप वाकिफ होंगे ही, लेकिन आसपास और भी जगहें हैं जो शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट है। वैसे अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो यहां उसके भी काफी सारे ऑप्शन्स हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा