बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी ऑर्डर कर सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड
आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा सरकारी डॉक्यूमेंट है। इस डॉक्यूमेंट की जरूरत हर दूसरे काम में पड़ ही जाती है। कागज वाले आधार कार्ड से अलग अब पीवीसी आधार कार्ड की सुविधा भी मिलने लगी है।दरअसल, आधार पीवीसी कार्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड की तरह ही एक प्लास्टिक कार्ड है। इस कार्ड के मुड़ने या पानी में गलने की परेशानी नहीं आती। इस कार्ड को जेब में बिना किसी परेशानी के संभाले रखा जा सकता है।आधार पीवीसी कार्ड को हर भारतीय नागरिक बनवा सकता है। पीवीसी कार्ड के लिए नागरिकों को एक मामूली शुल्क देने की जरूरत होती है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर इस कार्ड के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। कार्ड के लिए 50 रुपये चार्ज लिया जाता है।बहुत से लोगों के जेहन में सवाल होगा कि वे कैसे पीवीसी आधार कार्ड (Aadhaar Card Without Mobile Number) बनवा सकते हैं, जबकि उनका मोबाइल नंबर तो रजिस्टर्ड ही नहीं।दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण हर नागरिक को यह सुविधा देता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो भी किसी मोबाइल नंबर के साथ पीवीसी कार्ड के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।
ऐसे ऑर्डर करें आधार पीवीसी कार्ड
- आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
- अब स्क्रॉल डाउन कर आधार प्राप्त करें ऑप्शन पर आना होगा।
- अब ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करना होगा।
- अब आधार नंबर, कैप्चा एंटर करना होगा।
- अब मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- अब ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा।
- एंटर किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, इसे एंटर करना होगा।
- इसके बाद पेमेंट करने के बाद आपका आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर हो जाएगा।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त