यशस्वी जायसवाल धर्मशाला में रचेंगे इतिहास
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रही है। यशस्वी का बल्ला इस सीरीज में जमकर बोला है और वह कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर चुके हैं।
चार मैचों में युवा सलामी बल्लेबाज 93.57 की औसत से 655 रन कूट चुका है, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट में यशस्वी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। यशस्वी की निगाहें सुनील गावस्कर के महारिकॉर्ड पर भी होंगी।
यशस्वी रचेंगे धर्मशाला में इतिहास
यशस्वी जायसवाल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। यशस्वी भारत और इंग्लैंड सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले ही विराट कोहली की बराबरी कर चुके हैं। धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट में यशस्वी के पास 34 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम है, जिन्होंने साल 1990 में तीन मैचों की सीरीज में 752 रन कूटे थे। यशस्वी अगर आखिरी टेस्ट में 98 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
गावस्कर के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर भी होगी निगाहें
यशस्वी जायसवाल की निगाहें सुनील गावस्कर के ऑलटाइम रिकॉर्ड पर भी होगी। दरअसल, भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन कूटे थे। यशस्वी अगर सीरीज के आखिरी टेस्ट में 120 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे।
ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय बैटर
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे करने से महज 29 रन दूर हैं। यशस्वी धर्मशाला में अगर 29 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से सिर्फ 9वें टेस्ट मैच में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। यशस्वी ने अब तक 15 पारियों में 971 रन ठोके हैं।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत