यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की रफ्तार हुई कम
यामी गौतम की लेटेस्ट रिलीज 'आर्टिकल 370' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. बड़े बजट की हॉलीवुड रिलीज 'ड्यून: पार्ट 2' से टक्कर मिलने के बावजूद भी ये फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई है. चलिए यहां जानते हैं 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 12वें दिन कितने करोड़ कमाए हैं?
'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई की?
कश्मीर से 'आर्टिकल 370' को हटाने पर बेस्ड यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है. फिल्म को ना केवल क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे बल्कि दर्शकों को भी इसकी कहानी खूब पसंद आई है. इसी के साथ 'आर्टिकल 370' ने अपने बजटे से तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'आर्टिकल 370' ने 5.9 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 35.6 करोड़ रहा.
वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है. 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 8वें दिन 3 करोड़ कमाए थे. 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार फिल्म ने 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 10वें दिन यानी सेकंड संडे 'आर्टिकल 370' ने 6.75 करोड़ की कमाई की जबकि दूसरे सोमवार फिल्म की कमाई में 74.07 फीसदी की गिरावट आई और इसने 1.75 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी 1.75 करोड़ की ही कमाई की है. इसी के साथ 'आर्टिकल 370' की 12 दिनों की कुल कमाई अब 54.35 करोड़ रुपये हो गई है.
'आर्टिकल 370' ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई
'आर्टिकल 370' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में भी ये फिल्म तहलका मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डलाइड भी दमदार कमाई कर ली है. जियो स्टूडियो ने 'आर्टिकल 370' के दुनियाभर में कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. इस फिल्म ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 77.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है.
'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है
'आर्टिकल 370' को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें यामी गौतम के अलावा अरुण गोविल और प्रियामणि ने अहम रोल प्ले किया है.
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत