नीट परीक्षा में गलत पर्चा, विशेषज्ञ कमेटी करेगी निराकरण
बिलासपुर । नीट की परीक्षा में गलत पर्चा बांटने के मामले में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को एनटीए ने अपने जवाब में कहा कि प्रकरण सुलझाने एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई है। यह समिति छात्रहित का ध्यान रख जल्द निर्णय लेगी।
नीट की परीक्षा में प्रश्नपत्रों का गलत सेट वितरित कर दिया गया था। बाद में सही पेपर बांटने की प्रक्रिया में प्रतियोगियों का काफी समय बर्बाद हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एनटीए के वकील से निर्देश लेकर जवाब देने को कहा था । आज हुई सुनवाई में एनटीए ने डिवीजन बेंच में प्रस्तुत अपने जवाब में बताया कि, इस घटना को लेकर एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है। संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य भी इस कमेटी में शामिल किये गये हैं। यह समिति जल्द ही बैठक कर इस विषय पर अपना निर्णय लेगी ताकि, अभ्यर्थियों को परेशान न होना पड़े। उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में नीट की परीक्षा के दौरान यह गड़बड़ हुई थी। परीक्षा की तारीख पर, दोपहर 2 बजे, भारतीय स्टेट बैंक, बालोद से प्राप्त प्रश्न पत्रों का पहला सेट वितरित किया गया था, जो कि सही नहीं था। परीक्षा आयोजित कर रहे केंद्र को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने केनरा बैंक, बालोद से प्राप्त प्रश्न पत्रों का एक और सेट फिर से उसके 40-50 मिनट बाद वितरित किया। प्रश्न पत्र के दूसरे सेट में ओएमआर शीट का एक अलग सेट जुड़ा हुआ था जिसे उम्मीदवारों द्वारा दोबारा भरना था, जिसमें उम्मीदवारों का समय नष्ट हुआ। इसे ही लेकर लिपिका सोनबोइर व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी