अपनों ने ही दिया ज़ख्म! पाकिस्तान की फजीहत ने बढ़ाई शर्मिंदगी
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद हाथ न मिलाने के विवाद पर एक नया खुलासा हुआ है. नो हैंडशेक मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया था. PCB ने ये एक्शन क्यों लिया? इसकी बड़ी वजह सामने आई है. इस अधिकारी पर आरोप है कि उसने मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलामन अली आगा को पूरे मामले की जानकारी नहीं दी थी. इसी वजह से विवाद इतना बढ़ गया. इससे नाराज PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने बोर्ड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वल्हा को निलंबित करने का आदेश दे दिया था.
क्या है पूरा मामला?
14 सितंबर को दुबई के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स ने हाथ नहीं मिलाया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है.
इस मामले में ये नया खुलासा हुआ है. PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथ न मिलाने की घटना से जुड़ा पूरा नाटक PCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वल्हा की वजह से हुआ. उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलामन अली आगा को टूर्नामेंट के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी.
PCB के अधिकारी ने की बड़ी गलती
रिपोर्ट्स के मुताबिक उस्मान वल्हा का चाहिए था कि वो सलमान आगा को हाथ न मिलाने के नियम के बारे में पहले से जानकारी दे देते. इससे ये मामला इतना नहीं बिगड़ता. PCB के एक अधिकारी ने बताया, “जब दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था, तो वल्हा को टॉस के समय ही एक बयान जारी करना चाहिए था”.
इसी से नाराज होकर मोहसिन नकवी ने उस्मान वल्हा को निलंबित करने का आदेश दे दिया. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 सितंबर को खेलेगा.
पाकिस्तान का UAE से होगा मुकाबला
पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगा. इस मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन को मैच रेफरी बनाया जा सकता है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा, जिससे वो सुपर-4 में जगह बना सके. भारत अपने दो मैच बड़े अंतर से जीतकर पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है.
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता