दुनिया का सबसे लंबा रिन्युएबल एनर्जी पार्क बनेगा गुजरात में
मुंबई । गुजरात के कच्छ के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क बनाया जा रहा है. 538 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला अदाणी ग्रुप का एनर्जी पार्क पेरिस से 5 गुना ज्यादा बड़ा है. अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 30 मेगावाट क्लीन एनर्जी का प्रोडक्शन करने के लिए करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस एनर्जी पार्क का बाहरी छोर पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है.
देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड गुजरात में कच्छ के खावड़ा में स्वच्छ बिजली के उत्पादन के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने यह जानकारी दी. जैन ने कहा, ‘‘हमने अभी खावड़ा में 2,000 मेगावाट (दो गीगावाट) बिजली क्षमता चालू की है. चालू वित्त वर्ष में यहां चार गीगावाट और उसके बाद हर साल पांच गीगावाट क्षमता जोड़ने की हमारी योजना है.
यहां पर एक हवाई पट्टी भी स्थित है जिसका इस्तेमाल सप्ताह में कुछ बार मुंद्रा या अहमदाबाद से कंपनी अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है.
अत्यधिक खारे पानी वाले इस इलाके में कई तरह की चुनौतियां हैं. मार्च से जून के दौरान धूल भरी आंधियां चलती हैं, संचार एवं परिवहन का कोई बुनियादी ढांचा नहीं है, रहने लायक नजदीकी जगह भी ऊर्जा पार्क से करीब 80 किलोमीटर दूर है. वहीं बरसात के दौरान पानी मिट्टी के नीचे नहीं रिसता और यहां का भूजल भी खारा है.
इन चुनौतियों के बावजूद अदाणी समूह अपनी नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं को लेकर बेहद महत्वाकांक्षी है. इसने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है. जैन ने कहा कि खावड़ा उर्जा पार्क अपने शीर्ष स्तर पर 81 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा जो बेल्जियम, चिली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों को बिजली देने के लिए पर्याप्त है.
जैन ने कहा कि खावड़ा पार्क में नियोजित 30 गीगावाट क्षमता में 26 गीगावाट सौर ऊर्जा और चार गीगावाट पवन क्षमता की होगी. अडाणी ग्रीन एनर्जी के मौजूदा परिचालन पोर्टफोलियो में 7,393 मेगावाट सौर, 1,401 मेगावाट पवन और 2,140 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड क्षमता शामिल है.
खावड़ा जमीन का स्वामित्व सरकार के पास है, जिसने इसे अडाणी समूह को 40 साल के पट्टे पर दे दिया है. इस ऊर्जा पार्क का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था.
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास