चीन को पछाड़ भारत की आर्थिक चमक: विश्व बैंक की रिपोर्ट में 6.3% ग्रोथ का अनुमान
ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच वर्ल्ड बैंक ने भारत की इकोनॉमी पर अपना भरोसा बरकरार रखा है. वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निर्यात पर बने दबाव के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक ग्रोथ के अनुमान को 6.3 फीसदी पर बरकरार रखा. इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. विश्व बैंक ने अप्रैल में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया था, जो जनवरी में 6.7 फीसदी था.
ग्लोबल ग्रोथ में गिरावट की आशंका
विश्व बैंक की ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए व्यापार तनाव और नीति अनिश्चितता के चलते इस साल वैश्विक वृद्धि में गिरावट आने की आशंका है, जो 2008 के बाद से सबसे धीमी गति हो सकती है. ग्लोबल ग्रोथ को 2025 में 2.3 फीसदी तक रहने अनुमान लगाया गया है.
औद्योगिक उत्पादन नरम
रिपोर्ट में कहा गया कि इस उथल-पुथल के कारण सभी क्षेत्रों और आय समूहों में लगभग 70 फीसदी अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ के अनुमान में कटौती की गई है. इसमें भारत के बारे में कहा गया है कि 2024-25 में वृद्धि धीमी हो गई, जो आंशिक रूप से औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ में नरमी को दर्शाती है. हालांकि, कंस्ट्रक्शन और सर्विस गतिविधियों में ग्रोथ स्थिर रही और ग्रामीण क्षेत्रों में लचीली मांग के कारण कृषि उत्पादन में सुधार हुआ है.
ग्लोबल ट्रेड टेंशन
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 फीसदी की दर से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रह सकता है. विश्व बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रोथ के अनुमान को जनवरी के अनुमानों की तुलना में 0.4 फीसदी घटा दिया गया है, क्योंकि प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में कमजोर गतिविधि और बढ़ती वैश्विक व्यापार बाधाओं के कारण निर्यात में कमी आई है. विश्व बैंक को उम्मीद है कि चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में 4.5 फीसदी और अगले साल 4 फीसदी रहेगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप