विक्की कौशल की अगली फिल्म पर काम शुरू, शूटिंग के बीच की पार्टी
विक्की कौशल इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म छावा का दुनियाभर में जलवा दिखाई दे रहा है। छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए न केवल विक्की को खूब तारीफें मिल रही हैं, बल्कि छावा कमाई के मामले में भी दो कदम आगे है। खैर, यह तो बस शुरुआत है। छावा के बाद विक्की अपनी अगली ब्लॉकबस्टर को लोड करने की तैयारी में जुट गए हैं।
लक्ष्मण उतेकर की छावा में उम्दा परफॉर्मेंस करने के बाद विक्की कौशल ने अपनी आगामी में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने फिल्म सेट से ब्रेक लेकर संजय लीला भंसाली का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।
विक्की कौशल ने मनाया जश्न
24 फरवरी 2025 को संजय लीला भंसाली ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायरेक्टर के जन्मदिन की झलकियां शेयर की हैं। फोटोज में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। भंसाली के साथ-साथ विक्की ने छावा की सफलता का भी जश्न मनाया। वह बधाई वाला केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।
शूट पर लौटी तिकड़ी
आलिया भट्ट ने यादगार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे डायरेक्टर को सेलिब्रेट करने के लिए हमने नाइट शूट्स से छोटा सा ब्रेक लिया। मैजिशियन सर, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं (और हमारे गंगू को भी तीन साल हो गए)। आखिर में विक्की कौशल को बहुत-बहुत बधाई और तालियां जिन्होंने छावा के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। चलो अभी पार्टी ओवर। शूट पर वापसी।"
विक्की कौशल की आगामी फिल्म लव एंड वॉर के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। विक्की पहले भी रणबीर और आलिया के साथ काम कर चुके हैं। आलिया के साथ उन्होंने राजी मूवी में काम किया था जो हिट रही थी और रणबीर के साथ वह संजू में नजर आए थे। मालूम हो कि छावा बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है।
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी