Women's Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
Women's Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एशेज का आयोजन किया जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दो मैच रहते महिला एशेज के खिताब को अपने नाम कर लिया है। पुरुषों और महिलाओं के एशेज में काफी ज्यादा अंतर होता है। जहां पुरुषों के बीच एशेज के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है। वहीं महिला एशेज के लिए तीन वनडे, तीन T20 और एक टेस्ट मैच खेला जाता है। वनडे और T20 मैच जीतने पर दो अंक और टेस्ट मैच जीतने पर चार अंक मिलते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अंकों के आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया है।
DLS के तहत जीता खिताब
ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा के मनुका ओवल में दूसरे T20I में इंग्लैंड को छह रन (DLS) से हराकर महिला एशेज 2025 पर कब्जा कर लिया। एलिसा हीली की कप्तानी में मेजबान टीम ने वनडे सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाते हुए 3-0 से सीरीज जीत ली। T20I में कुछ भी नहीं बदला क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में पहले मैच में आरामदायक जीत हासिल की, उसके बाद सीरीज के दूसरे गेम में भी शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस मुकाबले को 6 रन जीता।
185 रन बनाकर जीता मुकाबला
दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे T20 मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और उन्होंने कीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी अच्छी लय में दिखीं। लेकिन 31 वर्षीय खिलाड़ी 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान ताहलिया मैकग्राथ और ग्रेस हैरिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रनों की शानदार साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 185 रन बनाने में मदद की। मैकग्राथ ने 35 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए जबकि हैरिस ने 17 गेंदों पर 35* रन बनाए।
6 रनों से हार का सामना
मेहमान टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की, मैया बाउचियर और डेनी वायट-हॉज ने 46 रन की ओपनिंग साझेदारी की। बाउचियर के जाने के बाद वायट-हॉज ने पारी को संभाला और 40 गेंदों पर 52 रन बनाए। हीथर नाइट इस मुकाबले में काफी शानदार फॉर्म में दिखी। वह 19 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रही थी। तब ही बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच को रोक दिया गया। उस वक्त इंग्लैंड को जीते कि लिए 5 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन बारिश के कारण मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और इंग्लैंड को यह मैच DLS के नियमों के अनुसार 6 रनों से गंवाना पड़ा।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें