अमेरिका के खिलाफ इन दो मैच विनर्स को मिलेगा मौका?
T20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार आगाज किया है. पहले मैच में रोहित शर्मा की टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से धूल चटाई. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले मुकाबले 6 रन से जीत दर्ज कर ली. अब टीम का सामना तीसरे मुकाबले में मेजबान अमेरिका से होना है. इस मैच में भारत जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी. भारत की प्लेइंग-11 शुरुआती दोनों मैचों में एक सी रही है. ऐसे में अमेरिका के खिलाफ क्या रोहित शर्मा कुछ बदलाव करेंगे? देखने वाली बात यह होगी कि क्या रोहित दो मैच विनर्स की टीम में एंट्री कराएंगे.
इन दो मैच विनर्स को मिलेगा मौका?
शुरुआती दो मैचों में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है. कुलदीप यादव मौजूदा समय में शानदार लय में हैं. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, रोहित शर्मा ने उन्हें शामिल न करके अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में मौका दिया. दूसरी और यशस्वी जायसवाल को भी प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे.
चहल-सैमसन भी रहे हैं बाहर
युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को भी अभी तक प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बीते आईपीएल सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था. चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे टॉप-विकेट टेकर्स में शामिल रहे थे और संजू सैमसन ने 500+ रन बनाए थे. हालांकि, सैमसन को टूर्नामेंट के आगाज से पहले प्रैक्टिस मैच में मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऐसे में देखना यह होगा कि क्या आगे इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. भारत को अगले दो ग्रुप स्टेज मैच अमेरिका और कनाडा से खेलने हैं.
शुरुआती दो मैचों में भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम