क्या शोनाली बोस की अगली फिल्म में रानी मुखर्जी की होगी एंट्री?
रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपने करीब 25 वर्ष के करियर में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। लंबे अंतराल के बाद बीते वर्ष वे फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय की दिल खोलकर तारीफे हुईं। इसके बाद रानी के प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए रानी की बातचीत शोनाली बोस से चल रही हैं।
प्री-प्रोडक्शन पर चल रहा काम
'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर शोनाली बोस की अगली फिल्म में रानी मुखर्जी काम कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रानी पिछले दो वर्षों से कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा शोनाली बोस की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। कहा जा रहा है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। सितंबर 2024 से टीम इस पर काम शुरू करेगी। फिलहाल इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
रानी मुखर्जी के अलावा कई चर्चित सितारे होंगे हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक निर्माता फिल्म के मुख्य किरदार के तौर पर किसी बड़े ए-लिस्ट अभिनेता को लेना चाहते हैं। रानी मुखर्जी के साथ एक लीड एक्टर होगा। इसके अलावा कई और चर्चित कलाकार इसमें जुड़ेंगे। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी। फिलहाल यह कहा जा रहा है कि 'तलवार', 'राजी' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके निर्माता ही इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अगले साल रिलीज की तैयारी
शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। वर्ष 2024 के आखिर तक शूटिंग पूरी होगी और 2025 में इसे रिलीज किए जाने की तैयारी है। शोनाली बोस निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' पर काम करेंगी। अभी सफल 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त