अग्निवीर योजना को करेंगे बंद, किसानों का कर्ज करेंगे माफ- राहुल गांधी
Himachal : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी समेत बिजनेसमैन अदाणी और अंबानी पर भी जुबानी हमला बोला।
'संविधान को बदलने की चल रही है साजिश'
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को बदलने की साजिश चल रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर सरकारों को चोरी कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में भाजपा ऐसा नहीं कर पाएगी। सभी भ्रष्ट लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राहुल ने कहा कि सारा देश जानता है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचारी हैं। राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए घोटाला हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये स्कीम अवैध है। राहुल ने कहा कि मोदी अदाणी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के युवा सेना में जाते हैं। बॉर्डर पर खड़े होते हैं। पहले कोई जवान शहीद होता था तो शहीद का दर्जा मिलता था। शहीद के परिवार को पेंशन मिलती थी। मोदी ने अब शहीदों के दो प्रकार बना दिए हैं। मोदी ने अग्निवीर बना दिए जिन्हें न पूरी ट्रेनिंग मिलेगी न पेंशन न पूरी नौकरी। अगर कोई युवा देश के लिए शहीद होने के तैयार है तो उसे पूरा हक मिलेगा। हमारा पहला काम होगा अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में डालेंगे। ये स्कीम आर्मी की नहीं है। आर्मी ने इस योजना को नहीं बनाया है। चुनाव के एक दम बाद हम इस योजना को बंद कर देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों को का कर्ज माफ करेंगे। MSP लागू करेंगे। आंगनवाड़ी में मिलने वाली राशि को डबल कर देंगे। युवाओं को 30 लाख सरकारी रोजगार देंगे। जैसे मनरेगा में रोजगार का अधिकार दिया था वैसे ही ग्रेजुएट युवाओं को हम पक्की नौकरी का अधिकार देंगे।
राहुल बोले- मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं
राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में पोर्श कार हादसे में नाबालिग लड़के कोर्ट कहता है कि निबंध लिखो। राहुल गांधी ने कहा कि अगर युवा कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो बैंक उसे एक रुपया नहीं देगा। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने 700 किसानों को शहीद किया। भाजपा अदाणी और अंबानी के कृषि कानून लेकर आई। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। कहते हैं जो होता है मुझे नहीं पता कैसे होता है। मैं परमात्मा के कहने पर चलता हूं। जब अदाणी एयरपोर्ट की जांच होगी तो मोदी कहेंगे कि ये मैंने अदाणी को नहीं दिए ये परमात्मा ने मुझसे दिलाए।
चमचे पूछते हैं मोदी जी आम कैसे खाते हो
राहुल गांधी ने कहा कि चार चमचे बैठ जाते हैं और पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं कि मोदी जी आप आम कैसे खाते हो? छील कर खाते हो या चूस कर खाते हो। एक चमचे ने पूछा कि मोदी जी देश में 20 से 25 लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब सिर्फ गरीब होते जा रहे हैं। तो मोदी जी ने कहा कि क्या चाहते हो सबको गरीब बना दूं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम