हरियाणा में भाजपा बनाएगी दलित को मुख्यमंत्री?
नई दिल्ली । हरियाणा मे भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। चुनाव के पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही थी। उन्हीं के नाम पर हरियाणा का चुनाव लड़ा गया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होते हुए भी केंद्रीय नेतृत्व नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री नहीं बना पा रहा है।
हरियाणा के राव इंद्रजीत एवं पूर्व गृह मंत्री अनिल बिज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। इन दोनों नेताओं के गुट में कई विधायक हैं। इन नेताओं ने आक्रमक तेवर अपना रखे हैं। उसने भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसी स्थिति में बगावत को रोकने के लिए हरियाणा मे मुख्यमंत्री पद के लिए इस बार दलित नेता की लॉटरी खुलना तय माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित नेता शैलजा को आधार बनाकर दलित राजनीति हरियाणा में की थी। भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर जो पंजाबी समुदाय से आते हैं। वह लगभग साढ़े 9 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।पिछड़ा वर्ग से नायब सिंह सैनी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। जिस तरह से भाजपा के अंदर से बगावत देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में भाजपा हाईकमान भाजपा की बगावत को रोकने और दलित समुदाय को रिझाने के लिए दलित को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। हाई कमान के इशारे पर किशन लाल पवार ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। जो स्वीकार भी हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में विधायकों की रायसुमारी के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। दिल्ली से जो खबरें निकल कर आ रही है। इस बार बीजेपी दलित मुख्यमंत्री बनाकर हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को भी साधने की कोशिश करेगी। बीजेपी हरियाणा की बगावत पर कृष्ण कुमार के जरिए लगाम लगाएगी। विधायक दल की बैठक में दलित नेता कृष्ण पवार के नाम की पर्ची निकालना तय माना जा रहा है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
T20 World Cup Super-8: अब तक पांच टीमें सुपर-आठ में, बचे तीन स्थानों के लिए 10 देशों में जंग; ये 5 रेस से बाहर
India-AI Summit LIVE: 'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
IND vs PAK: क्या हार के बाद हाथ मिलाने का इंतजार करते रह गए पाकिस्तानी खिलाड़ी? शाहीन-उस्मान का वीडियो वायरल