बैरागढ़ स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का खुलासा, RPF ने की बड़ी बरामदगी
भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ किया है. आरपीएफ स्टाफ ने एक व्यक्ति को दो बैग में भरे कुल 311 कछुओं के साथ पकड़ा, जिन्हें अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।
बैगों के अंदर बड़ी संख्या में मिले कछुए
आरपीएफ के अनुसार, स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान दो बैगों के भीतर बड़ी संख्या में जीवित कछुए पाए गए. पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई, जो रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है. आरपीएफ ने तत्काल कछुओं की बरामदगी की सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और वन विभाग का अमला संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पहुंचा और मौके पर कार्रवाई शुरू की।
इंदौर-देवास में पार्सल के लिए ले जा रहा था कछुए
बरामद सभी कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनके स्वास्थ्य परीक्षण और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि वह ढाई हजार रुपये की लालच में आकर इन कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने के लिए ले जा रहा था. आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे यह काम सौंपा था और वही ढाई हजार रुपये देकर कछुओं की सप्लाई करवाता था।
वन विभाग के साथ आरपीएफ ने की कार्रवाई
आरपीएफ की पूछताछ के बाद मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. वन विभाग और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालना शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल आरपीएफ, वन विभाग और एसटीएफ की विवेचना जारी है. बरामद कछुओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनके पुनर्वास की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव तस्करी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई