शीतला अष्टमी पर क्यों लगता है बासी खाने का भोग?
हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी और अष्टमी का विशेष महत्व है. हर साल यह पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को बासोड़ा या शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 1 अप्रैल व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस पर्व का वर्णन स्कंद पुराण में भी मिलता है. इसके अनुसार देवी शीतला को दुर्गा और पार्वती का अवतार माना गया है और इन्हें रोगों से उपचार की शक्ति प्राप्त है.
मान्यता है कि इस दिन के बाद से बासी खाना उचित नहीं होता है. यह सर्दियों का मौसम खत्म होने का संकेत होता है और इसे इस मौसम का अंतिम दिन माना जाता है. इस पूजा को करने से ओली और शीतला माता प्रसन्न होती हैं. उनके आर्शीवाद से दाहज्वर, पीतज्वर, विस्फोटक, दुर्गंधयुक्त फोड़े, शीतला की फुंसियां, शीतला जनित दोष और नेत्रों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं.
शीतला माता को लगाया जाता है ठंडा भोग
इस दिन लोग सूर्योदय से पहले उठकर ठंडे जल से स्नान करते हैं, इसके बाद शीतला माता के मंदिर में वह घरों में देवी को ठंडा जल अर्पित करके उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं. श्रीफल अर्पित करते हैं और एक दिन पहले पानी में भिगोई हुई चने की दाल चढ़ाते है. शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगता है. इसलिए भोजन एक दिन पहले हलवा, पूरी, दही बड़ा, पकौड़ी, पुए, रबड़ी आदि बनाकर रख लिया जाता है, अगले दिन सुबह महिलाएं इन चीजों का भोग शीतला माता को लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस दिन शीतला माता समेत घर के सदस्य भी बासी भोजन ही करते हैं, इसी वजह से इसे बासौड़ा पर्व भी कहा जाता है.
शीतला सप्तमी की कथा सुनने के बाद महिलाऐं घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर हल्दी से हाथ के पांच पांच छापे लगाए जाते हैं. जो जल शीतला माता को अर्पित किया जाता है, उसमें से थोड़ा सा बचाकर और उसे पूरे घर में छींट देते हैं. इससे शीतला माता की कृपा बनी रहती है और रोगों से घर की सुरक्षा होती है. शीतला सप्तमी और अष्टमी के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है.
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा