शतकीय पारी के बाद KL Rahul ने क्यों कहा ऐसा
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने हेडिंग्ले टेस्ट के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन किया। खासकर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और उप-कप्तान ऋषभ पंत की जोड़ी ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। राहुल और पंत ने दोनों ने दूसरी पारी में शतक ठोका, जिसके दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया।
राहुल पहली पारी में चूक गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने सेंचुरी जड़कर ये साबित कर दिखाया कि वह युवा और सीनियर खिलाड़ियों के बीच की कड़ी हैं। उनकी इस दमदार पारी के बाद क्या कहा आइए जानते हैं?
केएल राहुल ने शतक ठोकने के बाद क्या कहा?
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद केएल राहुल ने कहा, "जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा। लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है। कल दरारें खुलनी चाहिए। यह पूछने पर कि जब पंत अजीब शॉट खेलते हैं तो उनसे क्या बात होती है तो इस पर राहुल ने कहा कि बस चुप रहो। मैंने उनके साथ कुछ साझेदारियां निभाई हैं लेकिन उनकी मानसिकता समझना हमारे लिए मुश्किल है। पर आपको उन्हें वैसे ही बल्लेबाजी करते रहने देना चाहिए। आपको उनसे बात करनी चाहिए, उन्हें शांत रखना चाहिए।"
इसके साथ ही अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। मैं पहले शुरुआत को बड़ा स्कोर नहीं बना पाता था। लेकिन अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं। मैं शांत हूं और संख्याओं पर ध्यान नहीं देता। मैंने अभिषेक नायर के साथ बहुत समय बिताया है।
उन्होंने ये भी कहा, "पिछले कुछ सालों में, मैं भूल गया हूं कि मेरी स्थिति क्या है और मैं क्या करने में सहज हूं। मैं अलग-अलग जिम्मेदारियां और भूमिकाएं पाकर खुश हूं। यह खेल को रोमांचक बनाता है और मुझे खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मुझे ऐसा करने में काफी मजा आया है।"
राहुल ने आगे कहा कि जब भी मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। बार बार मौके मिलना शानदार है। अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा कि कल नतीजा निकलेगा, यह दिलचस्प दिन होगा। विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है। हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन