'पंचायत 4' के लिए किसने ली सबसे तगड़ी फीस?
नई दिल्ली। TVF की पंचायत इंडियन ऑडियंस की फेवरेट सीरीज है, जो अपने चौथे और धमाकेदार सीजन के साथ एक बार फिर से लौट आई है। इस सीजन में क्रांति देवी और मंजू देवी के बीच प्रधान बनने की होड़ दिख रही है। पंचायत के चौथे सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला है।
पंचायत 4 की कहानी ने लोगों को भले ही थोड़ा बहुत बोर किया हो, लेकिन इस सीरीज की स्टारकास्ट तो दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं। इस सीरीज में जीतेंद्र कुमार ने जहां सचिव जी का किरदार अदा किया, तो वहीं रघुबीर यादव प्रधान बनकर छा गए। मंजू देवी से लेकर प्रहलाद चा और विकास-रिंकी सभी अब घर-घर में फेमस हो चुके हैं। चलिए जानते हैं 'पंचायत' से मिली इस पॉपुलैरिटी का फायदा किसने सबसे ज्यादा उठाया और इस सीरीज के लिए सबसे ज्यादा चार्ज किया।
पंचायत 4 के लिए इस एक्टर को मिली सबसे ज्यादा फीस
पंचायत 4 के लिए जिस एक्टर को सबसे ज्यादा फीस मिली है, उसका दिमाग घोड़े से भी ज्यादा तेज दौड़ता है। खुद की प्रॉब्लम वह भले ही न सुलझा पाए, लेकिन मंजू देवी और प्रधान जी की हर समस्या का समाधान उसके पास है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। अगर नहीं, तो चलिए बता देते हैं कि पंचायत के सचीव जी ने सीजन 4 के लिए सबसे अधिक फीस वसूली है।
नीना गुप्ता भले ही सीनियर हो, लेकिन 'पंचायत' की असली पॉपुलैरिटी तो सचिव जी हैं। टाइम्स नाऊ की एक खबर के मुताबिक, जितेन्द्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी ने 'पंचायत सीजन 4' के हर एपिसोड के लिए 70000 हजार की फीस ली है। यानी कि उनकी पूरे सीजन की कुल फीस 5 लाख 60000 हजार के आसपास है।
नीना गुप्ता से प्रहलाद चा ने ली इतनी फीस
जितेन्द्र कुमार के बाद जिस एक्टर ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फीस ली है, वह नीना गुप्ता हैं, जिन्होंने पूरे सीजन के लिए 4 लाख रुपए लिए हैं, उनकी पर एपिसोड फीस 50 हजार थी। तीसरे नंबर पर उनके ऑनस्क्रीन पति और फुलेरा के प्रधान उर्फ रघुवीर यादव हैं, जिन्होंने सीरीज के लिए तकरीबन 40 हजार पर एपिसोड की फीस ली है, पूरे सीजन के लिए उन्होंने 3,20,000 लिए हैं।
प्रहलाद चा ने पर एपिसोड के लिए 20000 हजार रुपए लिए और पूरे 8 एपिसोड की उन फीस 1,60,000 हजार तक पहुंची, वहीं चंदन रॉय उर्फ विकास ने भी फैसल मालिक के बराबर फीस ली है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा