कॅडबरी की चॉकलेट सैंपल में निकले सफेद कीड़े-जाले
हैदराबाद। मशहूर कंपनी कॅडबरी की चॉकलेट सफेद कीड़ों और जालों से संक्रमित मिली है। ग्राहक ने इसकी शिकायत की है, जिसकी जांच के बाद कंपनी ने सफाई दी है। दरअसल चॉकलेट में रेंगता कीड़ा पाए जाने पर ग्राहक रॉबिन विनय कुमार ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से शिकायत की थी। निगम ने संबंधित स्टोर से कुछ और चॉकलेट लेकर जांच के लिए तेलंगाना की राज्य प्रयोगशाला में भेजा। जांच में खुलासा हुआ कि नमूनों में सफेद कीड़े और जाले लगे थे। हालांकि, अधिकारियों ने रिपोर्ट को कॅडबरी के सारे चॉकलेट नहीं, बल्कि सिर्फ लिए गए नमूनों तक सीमित बताया है। एक्स पर जारी एक पोस्ट में रॉबिन ने प्रयोगशाला की विश्लेषण रिपोर्ट के अंश शेयर किए है। इसके मुताबिक, कॅडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट (रोस्ट आलमंड) खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता कानून के तहत खाने योग्य नहीं है। लैब में चॉकलेट के सैंपल की जांच विभिन्न पैमानों पर की गई है, जैसे नमी, वसा व चीनी की मात्रा शामिल हैं। खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाले रंग के इस्तेमाल से जुड़े पहलू पर भी प्रयोगशाला में जांच की गई।
विवादित चॉकलेट सैंपल पर तेलंगाना की राजकीय प्रयोगशाला ने बताया कि नमूने में नमी 4.86 फीसदी, वसा 31.71 फीसदी व एसिड इनसॉल्यूबल एश 0.089 फीसदी मिला। नियमानुसार, चॉकलेट में वसा की मात्रा 25 फीसदी से कम, एसिड इनसॉल्यूबल एश 0.2 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। कृमि जैसे बाहरी तत्व नहीं होने चाहिए। हालांकि, नमूना इन पैमानों पर खरा नहीं उतरा है। नाराज उपभोक्ता रॉबिन ने अपनी खरीदारी का सबूत दिखाते हुए चॉकलेट के साथ बिल भी एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस मामले के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपने अलग-अलग अनुभव बताए हैं।
तेलंगाना में खराब गुणवत्ता की चॉकलेट का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कॅडबरी चॉकलेट निर्माता मॉन्डेलेज इंडिया ने सफाई दी कि कंपनी गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय मानक का पालन करती है। खाद्य सुरक्षा की यह सबसे समग्र सुरक्षा प्रणाली है, जो सुनिश्चित करती है कि उत्पाद किसी भी तरह के भौतिक, रासायनिक और माइक्रोबायोलॉजिकल संक्रमण से बचे रहें। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विवादित बैच के अन्य नमूनों की जांच में पाया कि बनाने के दौरान इसमें कोई कमी नहीं थी।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को