किस टीम में है कितना दम? पाकिस्तान मजबूत?
नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 'ए' में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका को रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान अगले दौर में जाने के लिए प्रबल दावेदार हैं। भारत 2007 में टी-20 विश्व कप का चैंपियन बना था, तो पाकिस्तान 2009 में टी-20 का खिताब जीतने में कामयाब रहा था।
भारत: (विजेता-2007)
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार हुए टी-20 विश्व कप में भारत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना था, जबकि 2014 में भारतीय टीम श्रीलंका से हारकर उपविजेता रही थी। इस बार भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और टीम में कई सीनियर खिलाडि़यों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें होंगी।
पाकिस्तान: (विजेता-2009)
यूनिस खान की अगुआई में पाकिस्तान ने टी-20 विश्व जीता था। 2022 में इंग्लैंड से हारकर पाकिस्तान उपविजेता बना था। इस बार बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2024 में शिरकत कर रही है। टीम में बाबर, रिजवान, शाहीन और आमिर पर सबकी नजरें होंगी।
आयरलैंड: आयरलैंड की टीम टी-20 विश्व कप में सात बार हिस्सा ले चुकी है और 2009 में सुपर आठ तक भी पहुंची थी। आयरलैंड ने टी-20 विश्व कप में 25 मैचों में सात में जीत पाई है। इस बार टीम की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग कर रहे हैं।
कनाडा: इस बड़ी प्रतियोगिता में क्रिकेट कनाडा की टीम पहली बार भाग ले रही है। आलराउंडर साद बिन जफर आईसीसी टूर्नामेंट में कनाडाई टीम का नेतृत्व करेंगे। स्पिनर और कप्तान साद टीम में अनुभव का खजाना लेकर आएंगे, साथ ही बल्लेबाज आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज कलीम सना पर सबकी नजरें होंगी।
अमेरिका: अमेरिका टी-20 विश्व कप 2024 का मेजबान है और पहली बार अमेरिका की टीम टी-20 में भाग ले रही है। मोनांक पटेल टीम की कमान संभालेंगे। उन्हीं की कप्तानी में हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को हराया है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत